यह लेटर पैड फर्ज़ी है। रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने कोई इस्तिफा नहीं दिया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते नेतोओं में इस्तीफा देने की होड़ लगी हुई है। भाजपा और सपा में तो एक दूसरे के नेताओं को अपने पार्टी में लेने का सिलसिला चल रहा है।

इसमें भाजपा विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी का भी नाम जुड़ने की खबरे आने लगी है। इंटरनेट पर वायरल पोस्ट की माने तो रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने “ब्राह्मण, अल्पसंख्यक, दलित और पिछड़े समुदाय के नेताओं को तवज्जों न देने” का आरोप करते हुए अपनी पार्टीसे इस्तीफा दिया। उनके कथित इस्तीफे का लेटर भी शेयर हो रहा है।

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ लिखा है, “BJP के भदोही से MLA रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने भी छोड़ी पार्टी। समाजवादी परिवार में आपका भी स्वागत है।“

(शब्दश:)

फेसबुक | आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

हमने सबसे पहले इस बात की पुष्टि भाजपा नेता रवींद्र नाथ त्रिपाठी से की। फैक्ट क्रेसेंडो ने उन्हें संपर्क किया और उन्होंने हमें बताया कि, “वायरल हो रहा लेटर पैड फर्ज़ी है। मैंने भाजपा से इस्तीफा नहीं दिया है। ये गलत लेटर पैड है। मैंने इसका खंडण किया है।“

फिर हमने उनके आधिकारिक फेसबुक अकाउंट को खंगाला। वहाँ हमने स्पष्टिकरण के रूप में कई पोस्ट देखे जहाँ बताया गया है कि यह लेटर पैड फर्ज़ी है व इस पर दिख रहे हस्ताक्षर उनके नहीं है। उन्होंने पुलिस से गलत खबर फैलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। उनमें से एक पोस्ट को आप नीचे देख सकते है।

आर्काइव लिंक

यह वीडियो उन्होंने 12 जनवरी को प्रसारित किया था।

इस दौरान हमें एक और पोस्ट मिला जिसमें उन्होंने यह बताया है कि इस गलत खबर को फैलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उन्होंने 12 तारीख को उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के ज्ञानपुर थाने में एफआईआर दर्ज की है।

फेसबुक | आर्काइव लिंक

आपको बता दें कि रवींद्र नाथ त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के भदोही के विधायक है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे तस्वीर के साथ किया गया दावा गलत है। ये एक फर्ज़ी लेटर पैड है। रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने भाजपा से इस्तीफा नहीं दिया है।

Avatar

Title:FAKE LETTER: भाजपा नेता रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने नहीं दिया इस्तिफा

Fact Check By: Rashi Jain

Result: False