१३ मई २०१९ को फेसबुक पर ‘Jeetendra Agarwal नामक एक यूजर ने एक पोस्ट साझा किया है | पोस्ट में एक टेक्स्ट तस्वीर साझा की गई है जिसमे यह दावा किया गया है कि, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की कुल सम्पत्ति 4 लाख 50 हजार है और बेरोज़गार कन्हैया कुमार के पास सिर्फ 18 करोड़ हैं ? |

तो आइये जानते है इस दावे की सच्चाई |

ARCHIVE POST

संशोधन से पता चलता है कि...

हमने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर तथा कन्हैया कुमार दोनों की संपत्ति की जांच की | चूँकि, दोनों २०१९ के लोकसभा चुनाव लड़ रहे है, दोनों ने अपनी संपती का ब्यौरा चुनाव आयोग को हलफनामे के जरिये दिया है | साध्वी प्रज्ञा मध्य प्रदेश के भोपाल लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की उम्मीदवार है जबकि कन्हैया कुमार बिहार के बेगुसराय लोकसभा क्षेत्र से सीपीआई के उम्मीदवार है | हमने चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर दोनों के हलफनामे निकाले | आइये बारी बारी से देखते है दोनों की संपत्ति का ब्यौरा |

1.साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
साध्वी प्रज्ञा ने तीन पन्नो में आयोग को अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है, जो आप नीचे की स्क्रीनशॉट पर देख सकते है |

ARCHIVE AFFIDAVITE

इस हलफनामे में दिए ब्योरे से हमें पता चलता है कि, साध्वी प्रज्ञा की कुल संपत्ति, ४ लाख ४४ हजार दो सौ चौबीस रुपये है |

2. कन्हैया कुमार
कन्हैया कुमार ने एक पन्ने पर २०१७-१८ तथा २०१८-१९ इन दो वर्षों का आयकर रिटर्न का विवरण आयोग को दिया है, जो आप नीचे की स्क्रीनशॉट पर देख सकते है |

ARCHIVE AFFIDAVITE

२०१७-१८ में उनकी संपत्ति थी २ लाख २८ हजार दो सौ नब्बे रूपये थी, जबकि २०१८-१९ में उनकी संपत्ति थी ६ लाख तीस हजार तीन सौ साठ रूपये | कुल मिलाकर उनकी संपत्ति हुई ८ लाख अट्ठावन हजार छह सौ पचास रुपये |

इस संशोधन से यह पता चलता है कि, कन्हैया कुमार की संपत्ति १८ करोड़ रुपये नहीं है, जैसा की दावा किया गया है | बल्कि वह ८ लाख अट्ठावन हजार छह सौ पचास रुपये है |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में साझा फोटो के साथ किया गया दावा कि, “कन्हैया कुमार की कुल संपत्ति १८ करोड़ रुपये है ।” बिलकुल गलत है | कन्हैया कुमार की कुल संपत्ति ८.५८ लाख रुपये है |

Avatar

Title:क्या कन्हैया कुमार की कुल संपत्ति १८ करोड़ रुपये है ?

Fact Check By: Rajesh Pillewar

Result: False