
९ मई २०१९ को फेसबुक पर ‘Parveen Karan Rajput’ नामक एक यूजर ने एक पोस्ट साझा किया है | पोस्ट में कुछ एक तस्वीर है जो आज तक न्यूज़ चैनल का स्क्रीनशॉट है | स्क्रीनशॉट पर मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का फोटो है और ब्रेकिंग न्यूज़ चल रहा है कि, दिग्विजय सिंह ने कहा कि, नरेन्द्र मोदी को हटाने के लिए अगर शिवलिंग को चप्पल मारनी पड़ी तो भी मैं मारूंगा |
तो आइये जानते है इस दावे की सच्चाई |
संशोधन से पता चलता है कि…
उपरोक्त पोस्ट में साझा स्क्रीनशॉट इसके पहले भी शशि थरूर के फोटो के साथ वायरल किया गया था | यह स्क्रीनशॉट आप नीचे देख सकते है | इन्स्ताग्राम पर यह फोटो वायरल की गई थी | आप वह इन्स्ताग्राम पोस्ट इस लिंक पर देख सकते है |
‘फैक्ट क्रेसेंड़ो’ टीम ने २४ अप्रैल २०१९ को शशि थरूर के नाम से वायरल किये गए इस पोस्ट का सच उजागर किया था | असल में उस पोस्ट द्वारा आज तक की खबर के स्क्रीन शॉट को फोटोशोप कर भ्रामक तरीके से फैलाया जा रहा था |
आप ‘फैक्ट क्रेसेंड़ो’ द्वारा किया गया फैक्ट चेक इस लिंक पर पढ़ सकते है |
जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में साझा फोटो के साथ किया गया दावा कि, “दिग्विजय सिंह ने कहा कि, मोदी को हटाने के लिए शिवलिंग पर चप्पल मारनी पड़ी तो भी मैं मारूंगा।” बिलकुल गलत है | दिग्विजय सिंह ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा |

Title:क्या दिग्विजय सिंह ने कहा कि, मोदी को हटाने के लिए शिवलिंग पर चप्पल मारनी पड़ी तो भी मैं मारूंगा?
Fact Check By: Rajesh PillewarResult: False
