इस वीडियो में कोरियोग्राफर दमनदीप सिंह चौधरी डांस कर रहे है। वे सुप्रीम कोर्ट के वकील सौरभ कृपाल नहीं है।

एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप एक शख्स को डांस करते हुये देख सकते है। उसके साथ दावा किया जा रहा है कि इसमें डांस कर रहे शख्स सुप्रीम कोर्ट के वकील सौरभ कृपाल है। इनके पिता सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे। इन्होंने समलैंगिक विवाह किया हुआ है। इस वीडियो को शेयर कर यूज़र्स लिख रहे है कि अगर प्रधानमंत्री मोदी नहीं होते तो समलैंगिक विवाह करने वाले वकील सौरभ कृपाल मुख्य न्यायाधीश बन जाते।

वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा है,”यदि मोदी जी न होते तो यह अय्याश हिजड़ा अब तक, भारत का CJI( मुख्य न्यायाधीश) बन चुका होता। इसे CJI बनाने के लिए बाकी न्यायाधीश दबाव बना रहे है। इसीलिए इन्हें कोलेजियम सिस्टम चाहिए।“ इसमें यह भी लिखा है कि “ये है सौरव कृपाल। इनके पिता भी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश थे, BN कृपाल 2002 में। यह आपके आने वाले समय में न्यायाधीश हो सकते है। यह समलैंगिक विवाह वाला मामला, इसलिये सुप्रीम कोर्ट के लिये इतना महत्तवपूर्ण है।“

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

इस वीडियो की जाँच हमने इनवीड-वी वैरिफाई टूल से की। हमें यही वीडियो दमनडायरीज़ नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 8 जनवरी 2022 को पोस्ट किया हुआ मिला।

आर्काइव लिंक

फिर हमने इस पूरे इंस्टाग्राम पेज की जाँच की। इस पेज पर सिर्फ वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स के ही वीडियो है। इसके बाद हमने पता लगाया कि यह शख्स कौन है। हमने उनके पेज पर दिये बायो को पढ़ा, वहाँ लिखा हुआ है कि वीडियो में दिख रहे शख्स दमनदीप सिंह चौधरी है। आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है।

इसके बाद हमने दमनदीप सिंह चौधरी के बारें में गूगल पर कीवर्ड सर्च किया। टाइम्स ऑफ इंडिया के वेबसाइट पर हमने पाया कि वे कोरियोग्राफर और एक कलाकार प्रबंधन कंपनी के मालिक है।

इससे हमें समझ आया कि वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स दमनदीप सिंह चौधरी है और वे सुप्रीम कोर्ट के वकील नहीं है।

आगे बढ़ते हुये हमने सौरभ कृपाल के बारें में जाँच की। हमें उनका इंस्टाग्राम पेज मिला। उसमें हमने देखा कि वे वायरल वीडियो में दिख रहे दमनदीप सिंह चौधरी से काफी अलग दिख रहे है। उनके अकाइंट पर दिये बायो में लिखा है कि वे वरिष्ठ अधिवक्ता, 'सेक्स एंड द सुप्रीम कोर्ट' और 'फिफ्टीन जजमेंट्स' के लेखक है, एल.जी.बी.टी के एक्टिविस्ट है। आप नीचे दी गयी तस्वीर में उनके पेज को देख सकते है।

इसके बाद हमने दमनदीप सिंह चौधरी और सौरभ कृपाल की तस्वीर का तुलनात्मक विश्लेषण किया। आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। इसमें दिख रहे शख्स सुप्रीम कोर्ट के वकील सौरभ कृपाल नहीं है। वे कोरियोग्राफर दमनदीप सिंह चौधरी है।

Avatar

Title:इस वीडियो में डांस कर रहे शख्स सुप्रीम कोर्ट के वकील सौरभ कृपाल नहीं है।

Fact Check By: Samiksha Khandelwal

Result: False