सोनू सूद ने नहीं, बल्कि सिर्फ उनकी बहन ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है।

हाल ही में अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर पंजाब कांग्रेस में शामिल हो गई। इसके चलते यह भी दावा किया जा रहा है कि अपनी बहन के साथ अभिनेता सोनू सूद ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा है, “भाई सोनू सूद जी एवं उनकी छोटी बहन ने आज कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ कांग्रेस पार्टी मैं अपनी आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी ज्वाइन की और कांग्रेस पार्टी को पंजाब में जिताने का संकल्प लिया।“

फेसबुक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

गूगल पर कीवर्ड सर्च करने पर एबीपी न्यूज़ ने 10 जनवरी को प्रकाशित एक समाचार मिला। उसमें बताया गया है कि पंजाब के विधानसभा चुनाव के पहले अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई।

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी यह दोनों मालविका सूद के घर गए थे। उन्होंने वहाँ मालविका को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। उस समय सोनू सूद भी वहाँ मौजूद थे।

आर्काइव लिंक

इस लेख में कही भी ऐसा नहीं लिखा हुआ है कि सोनू सूद ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

सोनू सूद ने ट्वीटर पर 10 जनवरी को अपनी बहन मालविका को राजनीतिक करियर के लिए शुभकामनाएं दी थी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि वे खुद किसी पार्टी से बिना जुड़े अपना समाजसेवा का काम करते रहेंगे।

आर्काइव लिंक

पंजाब कांग्रेस ने 10 जनवरी को अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर मालविका सूद का पार्टी में स्वागत किया। पंजाब कांग्रेस ने भी इस बात का ज़िक्र नहीं किया कि सोनू सूद ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है।

https://twitter.com/INCPunjab/status/1480508885039415296

आर्काइव लिंक

फैक्ट क्रेसेंडो ने पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि “अभी हाल ही में मालविका सूद ने औपचारिक तरीके कांग्रेस की सदस्यता ली है। परंतु सोनू सूद अभी कांग्रेस पार्टी में शामिल नहीं हुये है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा आंशिक रूप से गलत है। अभिनेता सोनू सूद कांग्रेस पार्टी में शामिल नहीं हुए है। हालांकि ये बात सच है कि उनकी बहन मालविका सूद ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है।

Avatar

Title:क्या अपनी बहन के साथ अभिनेता सोनू सूद भी कांग्रेस में शामिल हो गए? जानिए सच...

Fact Check By: Rashi Jain

Result: Partly False