क्या वाय. एस. जगनमोहन रेड्डी ने कहा कि तिरुपति मे हर रविवार चर्च प्रेयर होगी ? जानिये सच |

False National Political

१७ जून २०१९ को फेसबुक पर ‘Azaad Bharat’ नामक एक पेज पर एक पोस्ट साझा की गई है | तस्वीर का विवरण इस प्रकार है – अब तिरुपति मंदिर में रविवार को चर्च प्रेयर होगी और तिरुपति की आय अल्पसंखयकों के धर्म विकास हेतु बांटी जाएगी: CM रेड्डी | पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि CM रेड्डी ने तिरुपति मे होने वाले पूजा पर यह विवादित बयान दिया है | क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

संशोधन से पता चलता है कि…

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा की गयी इतनी बड़ी घोषणा की ख़बर ना बने, यह बात मुमकिन नहीं है | इसलिए हमने सबसे पहले उपरोक्त पोस्ट में दिए गए तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज में ढूंढकर की, जिससे हमें कोई परिणाम नहीं मिला |

फिर हमने रेड्डी द्वारा कहे गए कथित वाक्य को गूगल मे ‘अब तिरुपति मंदिर में रविवार को चर्च प्रेयर होगी और तिरुपति की आय अल्पसंखयकों के धर्म विकास हेतु बांटी जाएगी’ इन कीवर्ड्स से ढूंढा, फिर भी हमें उपरोक्त पोस्ट मे किये गए दावे से सम्बंधित कुछ हासिल नहीं हुआ |

कहीं कुछ हासिल ना होने पर हमने गूगल पर ‘tirupati temple’ की वर्ड्स से ढूंढा और हमें तिरुमाला का आधिकारिक वेबसाइट मिला |

जब हम इस आधिकारिक वेबसाइट पर गए, तो हमें वेबसाइट पर ‘News and Events’ का विभाग दिखा |

TirumalaPage

इस संशोधन में हमें ‘News and Events’ विभाग में ‘TTD News’ विभाग मिला | तिरुमाला की सारी ख़बरें ‘TTD News’ में प्रकाशित होती है | हमें इस विभाग में ऐसी कोई भी ख़बर नहीं मिली |

इस पेज पर हमें पेज के निचले हिस्से में ‘BoardNews’ विभाग मिला | जब हम इस लिंक पर गए तो हमें सबसे ताज़ा ख़बर २२ फ़रवरी २०१९ की मिली, जिसमे यह लिखा है कि कडप्पा के श्री एस. प्रसाद बाबू ने श्रीवारी मंदिर में शुक्रवार को तिरुमाला के TTD ट्रस्ट बोर्ड के सदस्य के रूप में शपथ ली | मगर उपरोक्त पोस्ट में किये गए दावे के मुताबिक कोई ख़बर नहीं मिली |

प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इतनी बड़ी घोषणा की गई, जैसा की दावा किया गया है, लेकिन उसकी खबर किसी अखबार में ना छपना या समाचार वेबसाइट द्वारा प्रसारित ना किया जाना, यह बात असाधारण लगती है | तिरुमाला जैसे एक बडे धार्मिक संस्थान द्वारा भी इतनी बड़ी ख़बर अगर जारी नहीं की गयी है तो इस दावे की सत्यता पर संदेह होता है |

इसके बाद हमने तिरुमाला की वेबसाइट से उनके हेल्पलाइन का नंबर लिया और संपर्क किया | इस सन्दर्भ में पूछने पर सम्बंधित अधिकारी ने इस दावे को खारिज किया और कहा कि ऐसी कोई भी घोषणा CM द्वारा नहीं की गयी है |

फिर हमने वाय. एस. जगनमोहन रेड्डी के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बात को ढूंढा तो हमें ऐसा कोई ट्वीट नहीं मिला | मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

इस संशोधन से यह बात साबित होती है कि किया गया दावा महज एक अफवाह है | वाय. एस. जगनमोहन रेड्डी द्वारा ऐसा कोई भी नियम नहीं बनाया गया है, या विवादित बयान नहीं दिया गया है |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की, “CM रेड्डी ने तिरुपति मे होने वाले पूजा पर यह विवादित बयान दिया है’ गलत है | वाय. एस. जगनमोहन रेड्डी द्वारा ऐसा कोई भी विवादित बयान नहीं दिया गया है |

Avatar

Title:क्या वाय. एस. जगनमोहन रेड्डी ने कहा कि तिरुपति मे हर रविवार चर्च प्रेयर होगी ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao 

Result: False