क्या यूनेस्को ने इस्लाम को दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण धर्म घोषित किया है?

False International

२८ जून २०१९ को मुस्लिम बरिअल नाटिंघम नामक एक फेसबुक पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की गई है | तस्वीर के शीर्षक में लिखा है कि “यूनेस्को ने इस्लाम को एक शांतिपूर्ण धर्म घोषित किया |”  इस तस्वीर में हम एक सर्टिफिकेट देख सकते है जिसमे लिखा गया है कि यूनेस्को द्वारा इस्लाम को दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण धर्म घोषित किया गया है | इस सर्टिफिकेट में यह भी देखा जा सकता है कि यूनेस्को ने यह घोषणा ४ जुलाई २०१६ को की थी | इस सर्टिफिकेट पर हम यूनेस्को और इंटरनेशनल पीस फाउंडेशन का आधिकारिक प्रतिक चिन्ह भी छपा देखा जा सकता है | इस तस्वीर को २०१६ से साझा किया जा रहा है | चूँकि, आज ही ४ जुलाई है, यह तस्वीर वापस से वायरल की गई है | इसके माध्यम से दावा किया जा रहा है कि वायरल तस्वीर यूनेस्को द्वारा एक आधिकारिक तरीके से इस्लाम को शांतिपूर्ण धर्म घोषित किये जाने की है |

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक 

क्या वास्तव में यूनेस्को ने इस्लाम को दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण धर्म घोषित किया है | हमने इस तस्वीर की सच्चाई जानने की कोशिश की |

संशोधन से पता चलता है कि..

जांच की शुरुआत हमने गूगल पर इस दावें को ढूँढने से की | “इस्लाम पीस रिलिजन यूनेस्को” जैसे की वर्ड्स का इस्तेमाल करने के बाद हमें यूनेस्को के आधिकारिक वेबसाइट का लिंक मिला | इस लिंक पर हमें यूनेस्को द्वारा जारी स्पष्टीकरण मिला | यह स्पष्टीकरण वायरल तस्वीर के संदर्भ में ११ जुलाई २०१६ को प्रकाशित किया गया है | इसके शीर्षक में लिखा गया है कि “यूनेस्को फर्जी बयान की निंदा करता है” | साथ ही विवरण में लिखा गया है कि “इस तस्वीर को ‘ जून्ता का रिपोर्टर’ नामक एक वेबसाइट ने सबसे पहले वायरल किया था | यूनेस्को के संगठन द्वारा ऐसा बयान कभी नहीं दिया गया था और इस वेबसाइट पर प्रस्तुत किया गया प्रमाण पत्र फर्जी है | इस जानकारी को प्रकाशित करने वाली वेबसाइट एक व्यंग्यात्मक मीडिया है | यूनेस्को का कभी भी “इंटरनेशनल पीस फाउंडेशन” के रूप में संदर्भित इकाई के साथ कोई आधिकारिक संबंध नहीं है, न ही यूनेस्को ने कभी इस तरह के बयान का समर्थन किया है या इस तरह का कोई डिप्लोमा प्रदान किया है | यूनेस्को सभी परंपराओं और विश्वासों के लिए समान आधार पर सम्मान को बढ़ावा देता है, हमेशा संबंधों को मजबूत करने के लिए हमेशा प्रयास करता है |” 

यूनेस्को स्पष्टीकरण | आर्काइव लिंक 

निष्कर्ष: तथ्यों के जांच के पश्चात हमने उपरोक्त तस्वीर को गलत पाया है | यूनेस्को द्वारा जारी स्पष्टीकरण से हम स्पष्ट हो सकते है कि वायरल प्रमाण पत्र और दावा गलत है | यूनेस्को ने ऐसी कोई घोषणा नही की है |

Avatar

Title:क्या यूनेस्को ने इस्लाम को दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण धर्म घोषित किया है?

Fact Check By: Aavya Ray 

Result: False