बुलंदशहर में दो बेटों की तरफ से पिता की पीट-पीटकर हत्या कर देने के दावे से वायरल वीडियो असल में पंजाब का है। वीडियो का बुलंदशहर से कोई संबंध नहीं है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें कुछ युवक एक शख्स को बुरी तरह से पीट रहे हैं। बुलंदशहर से जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि अकबरपुर गांव रैना में दो बेटों ने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है - बुलंदशहर- परिवारिक कलह में दो बेटों ने अपने पिता को उतारा मौत के घाट* बुलंदशहर अगौता थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव अकबरपुर रैना में दो कलयुगी बेटे द्वारा परिवारिक कलह के चलते अपने ही पिता को पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है।

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

सबसे पहले वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज करने पर वायरल वीडिय़ो की तस्वीर हमें अमर उजाला में प्रकाशित मिला। 19 फरवरी को प्रकाशित इस खबर के मुताबिक मामला पंजाब का है।

पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इस खबर को पंजाब की कई मीडिया रिपोर्ट्स ने कवर किया है।

इस बारे में एसएचओ अजय कुमार से संम्पर्क करने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि मामला पंजाब के सुनाम का है।

संगरूर पुलिस ने 19 फरवरी को ट्वीट कर जानकारी दी है कि सुनाम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें चार लोग कुछ अन्य लोगों के साथ में एक व्यक्ति को बुरी तरह पीट रहे हैं। इस मामले में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य फरार हैं।

25 फरवरी को बुलंदशहर पुलिस ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है कि शख्स की पिटाई का वायरल वीडियो बुलंदशहर से संबंधित नहीं है। 23 फरवरी को अगौता थाना क्षेत्र में हुई घटना का इस वीडियो से कोई संबंध नहीं है।

बुलंदशहर में संपत्ति के लिए बेटों ने पिता मार डाला…

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दो युवकों ने डंडे से पीट पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी है। वारदात के वक्त बुजुर्ग ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लादकर क्रेशर पर डालने गया था। इस वारदात की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बेटों और उनमें से एक के साले के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र में अकबरपुर रैना गांव का है।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि बुलंदशहर में बेटों द्वारा पिता की हत्या करने के दावे से वायरल वीडियो उस घटना का नहीं है। वीडियो पंजाब के संगरूर जिले का है।

Avatar

Title:शख्स को बेरहमी से पीटने का यह वीडियो बुलंदशहर का नहीं, पंजाब का है।

Fact Check By: Sarita Samal

Result: False