ऑपरेशन सिंदूर पर बलूचिस्तानियों के जश्न मनाने का फर्जी दावा वायरल किया जा रहा है, यह वीडियो 2024 से ही इंटरनेट पर मौजूद है।

पहलगाम पर आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए।उसी से जोड़ते हुए इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल किया जा रहा है। जिसमें, कुछ लोगों को डांस करते हुए जश्न मनाते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि बलूचिस्तान में लोग पाकिस्तान के खिलाफ भारत की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन सिंधुर का जश्न मना रहे हैं।पोस्ट के साथ कैप्शन इस प्रकार है….
#OperationSindoor के बाद ब्लूचिस्तान में जश्न #HarHarMahadev
अनुसंधान से पता चलता है कि…
हमने जांच की शुरुआत में वायरल वीडियो से तस्वीर लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें यही वीडियो मिला, जिसे 15 अप्रैल 2024 को “AK Studio” नाम के फेसबुक हैंडल पर पोस्ट किया गया था। वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में “Balochi lewa balochi dance” लिखा था। इससे इतना तो पता चल गया कि यह वीडियो ऑपरेशन सिंदूर के पहले से है।
इस बारे में आगे और खोज करने पर पता चला कि वीडियो में दिख रहा समूह का एक यूट्यूब चैनल है, जिसका नाम Azmat Baloch है। इस चैनल पर वायरल वीडियो में दिख रहे समूह की तरफ से कई ऐसे नृत्य के वीडियो शेयर किए गए थें, जिससे पता चलता है कि वे बलूची लेवा नृत्य कर रहे थें।
बलूची लेवा नृत्य वास्तव में बलूचिस्तान में बलूच लोगों द्वारा किया जाने वाला एक पारंपरिक लोक नृत्य है, विशेष रूप से यह नृत्य मकरान के तटीय क्षेत्र में किया जाता है। यह एक खुशी का उत्सव है जहां आदिवासी अक्सर समूहों में प्रदर्शन करते हैं, हाथ और पैर की हरकतों की नकल करते हैं। इसमें किया जाने वाला नृत्य बलूच संस्कृति की एक जीवंत परिभाषा है, जिसे अक्सर उत्सव और खुशी के अवसरों के दौरान किया जाता है। इसमें समूह नृत्य किया जाता है, जिसमें प्रतिभागी हाथ और पैर की हरकतों की नकल करते हैं। पारंपरिक वाद्ययंत्र के तौर पर सुरोज और ढोल जैसे वाद्ययंत्रों सहित बलूची संगीत का आयोजन होता है। सांस्कृतिक संदर्भ में लेवा नृत्य व्यापक बलूची सांस्कृतिक विरासत का एक हिस्सा है।
निष्कर्ष
तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि, वायरल वीडियो का हाल ही में भारत की तरफ से पाकिस्तान पर हुए ऑपरेशन सिंदूर से कोई संबंध नहीं है। असल में, यह वीडियो 2024 से सोशल मीडिया पर उपलब्ध है। इसमें बलूचिस्तान के लोग अपनी पारंपरिक नृत्य को करते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो झूठे दावे के साथ वायरल हो रहा है।

Title:बलूचिस्तानियों का ऑपरेशन सिंदूर पर जश्न मनाने के दावे से 2024 का पुराना वीडियो वायरल…
Written By: Sarita SamalResult: False
