२०१४ के महाराष्ट्र चुनावों की तारीखों को वर्तमान का बताकर फैलाया जा रहा है |

False Political

Photo Credits- Runneeti.in 

१९ अगस्त २०१९ को “Keshav Taware‎” नामक एक फेसबुक यूजर ने एक पोस्ट किया था, जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि “महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की घोषणा * 20-सितंबर 2019 कोड लागू | * 27-सितंबर 2019 को फॉर्म भरना। * 15-अक्टूबर 2019 को मतदान। * 19-अक्टूबर 2019 को गिनती” इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी तेजी से साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है | इसके अनुसार, २० सितंबर को आचार संहिता लागू हो जाएगी, फॉर्म भरने का अंतिम दिन २७ सितंबर है, मतदान १५ अक्टूबर से शुरू होगा और मतगणना १९ अक्टूबर २०१९ को शुरू होगी |

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच जी शुरुआत हमने इस खबर को गूगल सर्च करते हुए ढूँढने से की, जिससे हमें कोई खबर नही मिली | महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा बड़ी खबर है, ऐसी खबरों की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आधिकारिक रूप से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते है | हालाँकि, गूगल पर सर्च करने पर ऐसी कोई खबर नहीं मिलती है | परंतु ३ सितम्बर २०१९ को टाइम्स ऑफ़ इंडिया द्वारा प्रकाशित एक खबर के अनुसार राज्य के राजस्व मंत्री और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने भी हाल ही में कहा था कि महाराष्ट्र में आदर्श आचार संहिता १५ सितंबर के बाद लागू हो सकती है |

आर्काइव लिंक 

चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, जिस पर भारतीय चुनावों की तारीखों की घोषणा आधिकारिक तौर पर की जाती है वहां पर भी हमें २०१९ के महाराष्ट्र चुनाव की तारीखों के बारे में कोई घोषणा या नोटिस नहीं मिला | 

इसके पश्चात हमने पाया कि पोस्ट में उल्लिखित तारीखें २०१४ के महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के अनुरूप हैं, इस बात की पुष्टि १२ सितम्बर २०१४ को चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित प्रेस विज्ञप्ति में उल्लिखित तारीखों से की जा सकती है | 

इसके पश्चात फैक्ट क्रैसेन्डो ने आधिकारिक जानकारी का पता लगाने के लिए चुनाव आयोग से संपर्क किया | डेपुटी कमीशनर (इलेक्शन) पांडुरंग कुलकर्णी ने बताया कि “चुनाव आयोग ने १८ सितंबर की सुबह तक आचार संहिता या चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है | कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है | इसलिए लोगों को ऐसी गलत जानकारी नहीं फैलानी चाहिए |”

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखें अभी तक घोषित नहीं की गई हैं | सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वोटिंग और काउंटिंग की तारीखें २०१४ के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से हैं |

Avatar

Title:२०१४ के महाराष्ट्र चुनावों की तारीखों को वर्तमान का बताकर फैलाया जा रहा है |

Fact Check By: Aavya Ray 

Result: False