मिजोरम में हुए विरोध प्रदर्शन का विडियो विदेश में हुई घटना के नाम से फैलाया जा रहा है |

False National Political

११ अगस्त २०१९ कोPrakash Chandनामक एक फेसबुक यूजर ने एक विडियो पोस्ट किया, जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि “विदेशो मे साहब की थू थू हो रही हैं और अपने देश के जाहील भक्त इसे मास्टर स्ट्रोक बता रहे हैं तरस आ रहा हैं तुम पर भक्तों” | इस वीडियो में लोगों के भीड़ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुतले को आग लगाते हुए देखा जा सकता है | इस विडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो को किसी अन्य देश में शूट किया गया है |

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव विडियो 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरुआत हमने इस विडियो को इन्विड टूल का इस्तेमाल करते हुए गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया, जिसके परिणाम से हमें यू-ट्यूब पर २३ जनवरी २०१९ को नोर्थ ईस्ट लाइव द्वारा प्रसारित विडियो मिला जिसके शीर्षक में लिखा गया था कि “मिजोरम विवादास्पद नागरिकता विधेयक का विरोध करता है” | इस विडियो में १८ वे सेकंड पर हम मिजोरम से लोगों को प्रधानमंत्री मोदी व तत्कालीन केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुतले को आग लगाते हुए देख सकते है |

इस विडियो के शीर्षक को गूगल सर्च करने पर हमें इस घटना के बारें में कई खबरें मिली | इन खबरों में लिखा गया है कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की पुतलों को जलाया गया अर्थात उनकी कोशिशों पर पानी फेर दिया गया, क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने यहां से सात जिला मुख्यालय और ५० से अधिक अन्य स्थानों पर रैली निकाली | नारे लगाते हुए और तख्तियां लेकर, आंदोलनकारियों ने पीएम और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि विवादास्पद बिल मिजोरम के लोगों के अस्तित्व को खतरे में डाल देगा” |

News18आर्काइव लिंक 
NDTVआर्काइव लिंक 
The Hans India आर्काइव लिंक 

निष्कर्ष: तथ्यों के जाँच की पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है,यह पुराना विडियो मिजोरम में हुए घटना को दर्शाता है जिसे सोशल मीडिया पर विदेश में विरोध के नाम से फैलाया जा रहा है |

Avatar

Title:मिजोरम में हुए विरोध प्रदर्शन का विडियो विदेश में हुई घटना के नाम से फैलाया जा रहा है |

Fact Check By: Aavya Ray 

Result: False