हाथ में बाइबिल पकडे हिटलर की तस्वीर एडिटड है |

False International

सोशल मीडिया पर दो तस्वीरों के कोलाज को साझा किया जा रहा है, जिसमे हम एक तस्वीर में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प को 1 जून की सेंट जॉन चर्च में प्रेस कांफ्रेंस के बाद हाथ में बाइबिल लेकर फोटो खिंचवाते हुये देख सकते है वहीँ दूसरी तस्वीर में हिटलर को देखा जा सकता है, इस कोलाज में हम हिटलर व् ट्रम्प को एक काली रंग कि किताब पकडे हुये देख सकतें हैं | इस कोलाज को दोनों के बीच की समानतायें दिखाने के उद्देश्य से फैलाया जा रहा है | 

https://twitter.com/souwannafight1/status/1267936913975107585

आर्काइव लिंक

https://twitter.com/jameswpattison/status/1267764941257351171

आर्काइव लिंक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरुवात हमने गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने से की, जिसके परिणाम से हमें कई स्टॉक इमेज सोर्स मिले जिसमे हिटलर के हाथ में कोई किताब दिखाई गयी है | स्टॉक इमेज में, हिटलर को बच्चों को नमस्कार करते हुए और उनके सलाम को स्वीकार करते हुए देखा जा सकता हैं, इस भीड़ में मुख्य रूप से बच्चों द्वारा उन्हें घेरे हुये देखा जा सकता हैं | इस तस्वीर को आप गेटी इमेज, अलामी  और शटर स्टॉक  पर देख सकते है | गेट्टी इमेज के अनुसार १९३० के दशक में “द लाइफ”  पिक्चर कलेक्शन के लिए हेनरिक हॉफमैन द्वारा यह तस्वीर ली गई थी | स्टॉक इमेज में एक विवरण में लिखा है, “एडोल्फ हिटलर सैल्यूट्स चिल्ड्रन – ऑस्ट्रिया में जन्मे जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर (1889 – 1945) मुख्य रूप से बच्चों की भीड़ को सलामी देता है जो उन्हें, जर्मनी में घेरे हुए थे, 1930 | (फोटो हेनरिक हॉफमन / द्वारा) गेटी इमेज के माध्यम से “द लाइफ” संग्रह)” |

स्पष्ट है कि नाज़ी नेता हिटलर के हाथ में कोई काली रंग की किताब नही थी जिसके माध्यम से अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प और हिटलर के बीच की समानतायें दिखाई जा रही है | सोशल मीडिया पर वायरल हिटलर कि तस्वीर को एडिट कर और काले रंग की किताब जोड़कर फैलाया जा रहा है |

बज़फीड न्यूज़ के मीडिया एडिटर क्रैग सिल्वरमैन ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस तस्वीर को गलत कहते हुए हिटलर की मूल तस्वीर और एडिट किये गये तस्वीर का विश्लेषण साझा किया है | उनके ट्वीट में भी उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा है कि हिटलर के हाथ में बाइबिल नही है, इस तस्वीर को एडिट किया गया है |

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष:  तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | सोशल मीडिया पर हिटलर और ट्रम्प की जिस तस्वीर को उनके बीच की समानतायें दिखाने के उद्देश्य से फैलाया जा रहा है, उनमे से हिटलर की तस्वीर को एडिट किया गया है | हिटलर के हाथ में बाइबिल नही है |

Avatar

Title:हाथ में बाइबिल पकडे हिटलर की तस्वीर एडिटड है |

Fact Check By: Aavya Ray 

Result: False