समुद्र में एक जलप्रपात प्रतीत होने वाले एक वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाते हुए दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो चक्रवात निसर्ग का है, जिसने बुधवार ३ जून २०२० को गुजरात और महाराष्ट्र में काफी नुकसान पहुँचाया है, १५ सेकंड के इस वीडियो में हवा और पानी की धुंध का एक भँवर स्तंभ बना हुआ दिखाई देता है, जिसे एक जलप्रपात के रूप में जाना जाता है, इस वीडियो को समुद्र के बीच में रिकॉर्ड करने का दावा किया गया है | इस वीडियो को फेसबुक पर काफी तेजी से साझा किया जा रहा है |

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

जाँच की शुरुवात हमने इस वीडियो को कीफ्रेम्स में तोड़कर गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने से की, जिसके परिणाम से हमें एक सदृश्य वीडियो यूट्यूब पर २५ अक्टूबर २०१९ को उपलब्ध मिला | इस वीडियो के विवरण के अनुसार इस वीडियो को चक्रवाती मौसम के दौरान गोवा तट से रिकार्ड किया गया था, यह एक जलप्रपात पानी और धुंध का स्तंभ है जिसका पानी पर गठन होता है | यह अक्सर बादलों से जुड़ता है और आमतौर पर पानी के ऊपर बवंडर के रूप में जाना जाता है |

इसके आलावा हमें एक और वीडियो भी यूट्यूब पर प्राप्त हुआ जिसे २६ अक्टूबर २०१९ को अपलोड किया गया था | इस वीडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि यह गोवा में क्यार चक्रवात को दर्शाता है | गोवा के कई हिस्सों में चक्रवात क्यार, एक उष्णकटिबंधीय सुपर चक्रवाती तूफान, जो उत्तर हिंद महासागर में बना था और पिछले साल २५ अक्टूबर को गोवा में इस क्यार चक्रवात ने नुकसान पहुँचाया था | इस वीडियो के अनुसार यह वीडियो गोवा में बम्बोलिम बीच का है |

इस वीडियो का इन्टरनेट पर २०१९ से उपलब्ध होना इस बात को स्पष्ट करता है कि इस वीडियो का ३ जून २०२० को महाराष्ट्र में आये चक्रवात निसर्ग से कोई सम्बन्ध नहीं है |

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | यह वीडियो हाल ही मे महाराष्ट्र में आये चक्रवात निसर्ग को नही दर्शाता है |

Avatar

Title:वीडियो का चक्रवात निसर्ग से कोई सम्बन्ध नहीं है |

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False