१८ मई २०१९ को फेसबुक पर 'The Yellow Print' नामक एक यूजर द्वारा एक पोस्ट साझा किया गया है | पोस्ट में ४ जैन मूर्तियों की तस्वीरें दी गयी है | इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि “कर्नाटक रायचूर मे रोड सौंदर्यीकरण करने के लिये मस्जिद गिराई उस मस्जिद के नीचे निकला जैन मंदिर |” क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ARCHIVED LINK

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले उपरोक्त पोस्ट मे दी गयी तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज सर्च मे ढूंढा, तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

संशोधन मे हमें दो वेबसाइट मिले जिनमे उपरोक्त चित्र को गोपाचल पर्वत का कहा गया है | ‘mysteryofindia’ और ‘wikipedia’ द्वारा दो गयी इन पोस्ट में बताया गया है कि गोपाचल पर्वत मध्य प्रदेश मे ग्वालियर किले के दक्षिणी भाग में स्थित हैं | यह जैन मूर्तियां ७वे और १५वे शतक के बीच मे बनायीं गयी थी | गोपाचल पर्वत के बारे अधिक पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

MysteryofindiaPost | ArchivedLinkWikipediaPage | ArchivedLink

जब हमने उपरोक्त पोस्ट मे दिए तस्वीरों को गूगल मे मिले तस्वीरों के साथ तुलना की तो हमने दोनों तस्वीरें समान पायी | इन तस्वीरों की तुलना हमने विश्लेषण के लिए नीचे दी है |

इस संशोधन से यह तो पता चल गया कि उपरोक्त पोस्ट मे दी गयी तस्वीरें गलत दावे के साथ भ्रम पैदा करने के लिए साझा की जा रही है |

फिर हमने गूगल मे कर्नाटक रायचूर मे रोड सौंदर्यीकरण करने के लिये मस्जिद गिराई उस मस्जिद के नीचे निकला जैन मंदिर’ की वर्ड्स देकर ढूंढा, तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

‘Bhaskar’ द्वारा दी गयी इस ख़बर को पढने पर हमें पता चलता है कि कर्नाटक मे ऐसी कोई भी घटना नहीं घटी थी | बल्कि पकिस्तान के रावलपिंडी मे एक मस्जिद है जिसके अंदर एक जैन मंदिर होने की ख़बर थी | पूरी ख़बर को पढने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

BhaskarPost | ArchivedLink

BhaskarPost | ArchivedLink

‘YouTube’ मे मिले एक विडियो में तुषार जैन नामक एक युवक ने भी पकिस्तान मे स्थित इस जैन मंदिर के बारे मे कहा है |

इस संशोधन से हमें पता चलता है कि, उपरोक्त पोस्ट में दर्शाये गये चित्र भ्रम पैदा करने के लिए ग़लत विवरण के साथ साझा किये जा रहे है |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की, “कर्नाटक रायचूर मे रोड सौंदर्यीकरण करने के लिये मस्जिद गिराई तो उसके नीचे निकला जैन मंदिर |” ग़लत है | उपरोक्त पोस्ट मे दर्शाए गए चित्र मध्य प्रदेश मे ग्वालियर किले के गोपाचल किले मे स्थित जैन मूर्तियों की है और दावे अनुसार कर्नाटक मे ऐसी कोई भी घटना नहीं घटीत हुई थी |

Avatar

Title:क्या कर्नाटक के रायचूर मे रोड सौंदर्यीकरण करने के लिये मस्जिद गिराई तो उसके नीचे जैन मंदिर निकला? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao

Result: False