३ जुलाई २०१९ को फेसबुक पर ‘Muhammad Shafi’ नामक एक यूजर द्वारा फेसबुक पर एक विडियो साझा किया गया था, विडियो में एक मुस्लिम महिला पर हमला होते हुए दिखाई देता है | पोस्ट के विवरण में लिखा है – फेला दो पुरे देश मे यो वीडियो मोदीजी तक जाना चाहिए सब ग्रूप मे भेजना 125 करोड़ देश वासीयो आप आज नहीं जागे तो कभी नही जाग पाओगे, धन्यवाद | इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि ‘भारत में मुसलमान महिला पर हमला हुआ है |’ क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

संशोधन से पता चलता है कि

हमने सबसे पहले उपरोक्त पोस्ट में दी गयी विडियो का स्क्रीन शॉट लेकर यांडेक्स में इमेज सर्च करके ढूंढा | हमें मिले परिणाम आप नीचे देख सकतें हैं |

इस संशोधन में हमें ‘Karar’ नामक एक वेबसाइट मिली, जिसमे उपरोक्त दावे के विडियो का इस्तेमाल किया गया है, इस विडियो के नीचे लिखा विवरण अन्य भाषा में होने की वजह से हमने गूगल ट्रांसलेटर की मदद से इस विवरण को अंग्रेजी मे बदला | इस पोस्ट के विवरण में लिखा है कि मोरक्को में कुछ लोगों के दल ने एक हिजाब पहनी महिला पर हमला किया | फिर उस पर मैदा और अंडा फेंका और उसका हिजाब खींचा | कथित तौर पर, यह ‘अशुरा’ नाम से उनके एक परंपरा का हिस्सा है |

KararLink | ArchivedLink

हमने फिर गूगल पर ‘muslim woman attacked in Morocco on Ashura’ की वर्ड्स से ढूंढा | हमें मिले परिणाम आप नीचे देख सकतें हैं |

इस संशोधन में हमें ‘moroccoworldnews’ नामक एक वेबसाइट मिली, जिसमें २८ अक्टूबर २०१५ को इस विडियो के साथ एक ख़बर साझा की गयी थी, इस ख़बर के मुताबिक यह घटना मोरक्को के कासाब्लांका नामक शहर की है | इस विडियो में दरशाई गयी महिला का नाम रबत बताया गया है | मोरक्को में मोहरम के महीने में दसवे दिन ‘आशुरा’ मनाया जाता है | ख़बर के मुताबिक यह घटना उस दिन की है | २०१५ साल में आशुरा २३ अक्टूबर की शाम को शुरू हुआ था और २४ अक्टूबर को ख़तम हुआ था | यह विडियो उस दौरान के होने की संभावना है | पूरी ख़बर पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

MoroccoworldnewsPost | ArchivedLink

सामान ख़बर हमें ‘5pillarsuk’ नामक वेबसाइट पर भी मिली |

5pillarsukPost | ArchivedLink

इन संशोधन से हमें साफ़ पता चलता है कि उपरोक्त पोस्ट में साझा विडियो का ना तो वर्तमान से कोई संबंध है और ना ही भारत से | यह घटना २०१५ की मोरक्को के कासाब्लांका नामक शहर की है | इस विडियो को भारत में होने वाले कुछ घटनाओं के साथ जोड़कर साम्प्रदायिक हिंसा के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है।

जांच का परिणाम : उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा ‘भारत में मुसलमान महिला पर हमला हुआ है |’ ग़लत है | यह विडियो २०१५ का है व मोरक्को के कासाब्लांका शहर की घटना है और वर्तमान में व भारत से इस विडियो का कोई भी संबंध नहीं है |

Avatar

Title:क्या भारत में एक मुस्लिम महिला पर हमला हुआ ? जानिये सच |

Fact Check By: Natasha Vivian

Result: False