यह वीडियो अधूरा है। इसके मूल वीडियो में आप देख सकते है कि मुख्यमंत्री ने चरणामृत पीने के लिये मास्क उतारा था।

हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रामदेवरा में रामदेव बाबा के मंदिर के दर्शन के लिये गये थे। जिसके बाद उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें लोग उनके सामने मोदी- मोदी के नारे लगा रहे थे।

इसी बीच रामदेवरा मंदिर का एक और वीडियो काफी तेज़ी से साझा किया जा रहा है। उसमें आप देख सकते है कि वे रामदेव बाबा की समाधी पर चादर चढ़ा रहे है और पूजा कर रहे है। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने वहाँ के पूजारी द्वारा दिये गये चरणामृत को मस्त पहनकर ही पी लिया।

इस वीडियो को शेयर कर यूज़र्स अशोक गहलोत का मज़ाक उड़ाते हुये उनकी तुलना कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कर रहे है।

आप वायरल हो रहे पोस्ट को नीचे देख सकते है।

फेसबुक

https://twitter.com/NSarnauaajtak/status/1567052233975672833

आर्काइव लिंक


Read Also: क्या अशोक गहलोत ने कहा कि राम में जो “म” है उसका मतलब मोहम्मद है?


अनुसंधान से पता चलता है कि...

इस वीडियो की जाँच हमने फेसबुक पर कीवर्ड सर्च कर की। हमें यही वीडियो एक और यूज़र द्वारा शेयर किया हुआ मिला। उसमें आप देख सकते है कि पूजारी ने मुख्यमंत्री को चरणामृत दिया। फिर उन्होंने अपने हाथों को उनके मुँह के पास लिया और फिर मास्क नीचे किया। आप नीचे देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इससे हम समझ सकते है कि मुख्यमंत्री ने पानी पीने से पहले मास्क उतारा था।

फिर इस वीडियो में हो रही गतिविधियों को और अच्छे से देखने के लिये हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। हमें 2 सितंबर को फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के चैनल पर अशोक गहलोत के रामदेवरा के दौरे की रिपोर्ट प्रसारित की हुई मिली।

उसमें आप 2.42 मिनट से लेकर 4.30 मिनट तक देख सकते है कि मुख्यमंत्री ने अपना मास्क नीचे किया था और उसके बाद कुछ समय तक वह नीचे ही था। आप इस वीडियो में देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इससे हम कह सकते है कि यह वीडियो क्लिप कर वायरल किया गया है। अशोक गहलोत ने चरणामृत को मास्त उतारने से पहले अपने मुँह के पास ज़रूर लिया था परंतु फिर मास्क उतार कर उसे पीया।

आप नीचे दिये गये तुलनात्मक वीडियो में वायरल वीडियो और वास्तविकता में अंतर देख सकते है।


Read Also: क्या राजस्थान में हुई हिंसा के बाद अशोक गहलोत ने कहा – ‘हिंदुत्व के माहौल से डर गये है’?


निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। इसके मूल वीडियो को काटकर वायरल किया जा रहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री ने मास्क उतारकर चरणामृत पीया था।

Avatar

Title:क्या अशोक गहलोत ने मास्क पहनकर ही चरणामृत पीया? जानिये इस वीडियो का सच...

Fact Check By: Samiksha Khandelwal

Result: Missing Context