२३ सितम्बर २०१९ को “Sandeep Dikshit” नामक एक फेसबुक यूजर ने एक तस्वीर पोस्ट कर पोस्ट के शीर्षक में लिखा है कि Prime Minister Nehru on a tour to USA in 1954, at a time when official US policy was becoming increasingly hostile to India, and we refused to turn into a lackey of USA | प्रधान मंत्री नेहरू, 1954 में अमेरीका के दौरे पर, और ये तब जब वहां की सरकार भारत के खिलाफ होती जा रही थी, और हमारी विदेश और आर्थिक नीति ने अमेरीकी सरकार के पिट्ठू बनने से साफ़ इंकार कर दिया था” |

तस्वीर में लोगों की भीड़ के बीच पहले भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उनकी बेटी इंदिरा गांधी को देखा जा सकता है | इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर तेजी से साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर पूर्व प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू के १९५४ में हुये अमेरिकी दौरे की है | फैक्ट चेक किये जाने तक यह तस्वीर ४८८ प्रतिक्रियाएं प्राप्त कर चुकी थी |

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

जाँच की शुरुआत हमने इस तस्वीर का स्क्रीनशॉट लेकर यांडेक्स रिवर्स इमेज सर्च करने से किया, जिसके परिणाम से magmetall.ru नामक एक वेबसाइट का लिंक मिला जिसमें लिखा गया हैं कि यह तस्वीर तब खीची की गई थी जब नेहरू ने १९५५ में मैग्नीटोगोर्स्क का दौरा किया था | मैग्नीटोगोर्स्क रूस में स्थित एक शहर है | MagMettal में प्रकाशित लेख के अनुसार “अगस्त १९५५ में जवाहरलाल नेहरू अपनी बेटी इंदिरा गांधी के साथ मैग्नीटोगोरस्क आए थे |”

आर्काइव लिंक

MagMettal ने इस घटना की एक और तस्वीर अपलोड की थी जिसे आप निचे देख सकते है |

पास्टवु नामक एक वेबसाइट के अनुसार इस तस्वीर के शीर्षक में लिखा गया है कि “जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की मुलाकात १९५५, रूस, चेल्याबिंस्क ओब्लास्ट, मैग्निटोगोरस” (रुस्सियन भाषा से अनुवाद के पश्चात) | एक उपयोगकर्ता ने फोटो के नीचे कमेंट सेक्शन में तस्वीर खींचने की जगह का गूगल लोकेशन का लिंक भी दिया है | तस्वीर के बैकग्राउंड में दो इमारतों को स्थान गूगल स्ट्रीट व्यू के माध्यम से देखा जा सकता है (एड्रेस- २८ पुश्किन एवेन्यू, मैग्नीटोगोरस्क, चेल्याबिंस्क क्षेत्र, रूस) |

आर्काइव लिंक

नीचे आप गूगल स्ट्रीट व्यू द्वारा दिए गए परिणाम और सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर के बैकग्राउंड का समानता दिखाते हुए तुलना देख सकते है |

रूसी अखबार मैग्नीटोगोर्स्क वर्कर ने नेहरू की इस शहर की यात्रा के समाचार पत्र का आर्काइव अपलोड किया था, इस मीडिया आउटलेट के अनुसार, नेहरू ने १७ जून, १९५५ को मैग्नीटोगोर्स्क का दौरा किया था | पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री की यात्रा को अखबार द्वारा १८ जून, १९५५ को रिपोर्ट किया गया था |

आर्काइव लिंक

आउटलुक ट्रैवलर की वेबसाइट पर एक लेख (द सोवियत लैंड, १९५५) में लिखा गया है कि नेहरू ने अपनी बेटी इंदिरा के साथ जून १९५५ में यूएसएसआर (USSR) का यात्रा की थी और यात्रा कार्यक्रम में “मैगनिटोगोरस” का दौरा भी शामिल था | लेख में लिखा है, “उस साल जून में हमारे पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू ने यूएसएसआर के अपने पहले आधिकारिक दौरे के लिए मॉस्को की यात्रा की थी (वह १९२७ में एक बार पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि के रूप में अक्टूबर रेवोलुशन की १० वीं वर्षगांठ समारोह में आए थे) | उनकी बेटी उनके साथ थी और उन्होंने स्टेलिनग्राद, क्रीमिया, जॉर्जिया, अश्काबाद, ताशकंद, समरकंद, अल्ताई टेरिटरी, मैग्नीटोगोर्स्क, और सेवरडलोव्स्क के रास्ते मॉस्को से लेनिनग्राद तक एक यात्रा शुरू की थी | अन्य तस्वीरें और इस यात्रा के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक कीजिये |

आर्काइव लिंक

Dostup1.ruआर्काइव लिंक
Zavodfotoआर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों के जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त को गलत पाया है | यह तस्वीर १९५५ में नेहरू की यूएसएसआर (USSR) यात्रा के दौरान लिया गया था, न कि यूएसए (USA) की उनकी यात्रा के दौरान |

Also Read- इस तस्वीर को २३ सितंबर २०१९ को फैक्ट क्रेसन्डो मलयालम ने फैक्ट चेक किया था जिसे आप यहाँ पढ़ सकते है |

Also Read- इस तस्वीर को २४ सितंबर २०१९ को फैक्ट क्रेसन्डो मराठी ने फैक्ट चेक किया था जिसे आप यहाँ पढ़ सकते है |

Avatar

Title:१९५५ में नेहरू की यू.एस.एस.आर (USSR) यात्रा के दौरान ली गयी तस्वीर को यू.एस.ए दौरे के नाम से वायरल किया जा रहा है |

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False