यह वीडियो अल जज़िरा ने वर्ष 2015 में अफगानिस्तान में बनायी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का है। यह भारत के किसी मदरसे का वीडियो नहीं है।

एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप एक शख्स को कुछ बच्चों को बंदूक चलाना सिखा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह भारत में स्थित मदरसे का दृश्य है।
वायरल हो रहे पोस्ट को शेयर करते हुये यूज़र ने लिखा है, “मदरसे में छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करते हुए।“
Read Also: क्या वर्ल्ड बैंक ने हाल ही में भारत का विकासशील देश का टैग हटाया? जानिये सच…
अनुसंधान से पता चलता है कि…
सबसे पहले हमने इस वीडियो को ठीक से देखा इसमें 0.13 मिनट पर आपको बायी ओर नीचे की तरह अल जज़ीरा का चिन्ह दिखायी देगा। आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते हो।

इसको ध्यान में रखकर हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया तो हमें फ्रंटलाइन के आधिकारिक चैनल पर ऐसा ही वीडियो मिला। आप नीचे देख सकते है।
इसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि इस वीडियो में बताया गया है कि कैसे आई.एस.आई.एस के लड़ाके अफगानिस्तान में घुसपैठ कर रहे हैं। और कैसे उन्होंने स्थानीय लोगों के जीवन पर कब्ज़ा कर लिया है। वे स्थानीय स्कूल भी चलाते हैं। वे चीन साल से कम उम्र के बच्चों को इस्लामिक स्टेट, मशीन गन, हाथ गोले और जिहाद के बारे में सीखा रहे हैं। जब भी वे लड़ाकू लड़ाई पर नहीं होते है व बच्चों को स्कूल में यह सब सिखाते है।
इसमें यह भी बताया गया है कि फ्रंटलाइन और अल जज़ीरा ने मिलकर इस डॉक्यूमेंट्री को बनाया है। आपको बता दें कि अल जज़ीरा कतार देश की राजधानी दोहा में स्थित एक मीडिया हाउस है।
हमें जाँच के दौरान कुछ और भी वीडियो मिले है जो अल जज़ीरा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शेयर किये थे। आप नीचे देख सकते है।
1 नवंबर 2015 को प्रसारित इस वीडियो के साथ बताया गया है कि इसमें दिख रहा दृश्य पूर्वी अफगानिस्तान का है। आई.एस.आई.एस के लड़ाको का कहना है कि वे अफगानिस्तान के सबसे बड़े सशस्त्र समूह तालिबान से इस क्षेत्र हासिल कर रहे हैं। वे यह भी बता रहे है कि आई.एस.आई.एस के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में छोटे बच्चों को लड़ाकू और आत्मघाती हमलावर बनने की शिक्षा दे रहे हैं।
2 नवंबर 2015 को प्रसारित इस 47.44 मिनट की डॉक्यूमेंट्री में आप 45.52 मिनट से लेकर आगे तक वायरल हो रहे वीडियो को देख सकते है।
आई.एस.आई.एस क्या है?
आई.एस.आई.एस को इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड द लेवेंट या इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड सीरिया कहा जाता है। यह एक इस्लामी आतंकवादी जिहादी समूह और पूर्व गैर-मान्यता प्राप्त अर्ध-राज्य है जो सलाफी जिहादी सिद्धांत का पालन करता है। यह इस्लाम की सुन्नी शाखा पर आधारित है।
Read Also: ढोंगी बाबा को कब्र खोदकर गिरफ्तार करने का वीडियो पाकिस्तान से है; भारत का नहीं
निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो अफगानिस्तान के एक विद्यालय का है। वहाँ आई.एस.आई के लोग बच्चों को बंदूक चलना सिखा रहे है।

Title:बच्चों को बंदूक चलाना सिखाने का यह वीडियो भारत के किसी मदरसे का नहीं, बल्की अफगानिस्तान का है।
Fact Check By: Rashi JainResult: Missing Context
