दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार में इकट्ठा हुई भीड़ का वीडियो, बिहार में UGC के प्रदर्शन के रूप में भ्रामक दावे से वायरल…

False Political

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ बिहार में हुए प्रदर्शन का बताकर असंबंधित वीडियो फर्जी ढंग से फैलाया जा रहा है।

UGC के नए नियमों के खिलाफ देशभर में बवाल मचा हुआ है। जिसको लेकर व्यापक विरोध प्रदर्शन की तमाम खबरें सामने आई हैं। वहीं सोशल मीडिया पर यूजीसी से जुड़ा मामला बताते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें किसी जगह पर गाड़ियों की लंबी लाइन और बहुत बड़ी भीड़ दिखाई दे रही है। वीडियो को साझा करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह बिहार की राजधानी पटना के डाकबंगला का वीडियो है जहां यूजीसी के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। वीडियो को इस कैप्शन के साथ साझा किया जा रहा है…

बिहार में आंदोलन की चिंगारी बढ़ती नजर आ रही है पटना बिहार में छात्रो ने किया आंदोलन पटना का डाकबंगला जाम यूजीसी 

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट लेकर गूगल पर सर्च किया। परिणाम में हमें वायरल वीडियो mahariaprahlad नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। यहां वीडियो को 21 सितंबर 2025 को साझा किया गया था। इसके साथ लिखे शीर्षक के अनुसार, “वीडियो को दिवंगत गायक जुबिन गर्ग के असम के गुवाहाटी में अंतिम दर्शन करने पहुंची लाखों लोगों की भीड़ का बताया गया है,जिन्होंने जुबिन जुबिन जुबिन के नारों के साथ अपने लाडले गायक को  भावभीनी श्रद्धांजलि दी थी।“

इसके बाद हमें वायरल वीडियो से मिलता हुए एक अन्य वीडियो असम के भाजपा विधायक शिबू मिश्रा के फेसबुक अकाउंट पर मिला। यहां पर वीडियो को 21 सितंबर 2025 को पोस्ट किया गया था। वीडियो के साथ समिया भाषा में कैप्शन लिखते हुए इसे दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार के समय का बताया गया है।

मिली जानकारी से आगे बढ़ते हुए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से खोज की। अब हमें वीडियो का लंबा वर्जन इंडिया टाइम्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। यहां वीडियो को 22 सितंबर 2025 को अपलोड किया गया था। पता चलता है कि यह वीडियो दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार का समय है जब गुवाहाटी में सिंगर को श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।

इसी के साथ हमें डेक्कन हेराल्ड की वेबसाइट पर भी इससे सम्बंधित रिपोर्ट छपी हुई मिली है, जिसमें वायरल वीडियो की तस्वीरें भी दिखाई देती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, असम की प्रिय सांस्कृतिक हस्ती जुबीन गर्ग को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों शोक संतप्त प्रशंसक उमड़ पड़े थें। 

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। असल में यह वीडियो बिहार में UGC को लेकर हुए प्रदर्शन का नहीं है बल्कि, असम के सिंगर के अंतिम संस्कार के समय का वीडियो है।

Avatar

Title:दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार में इकट्ठा हुई भीड़ का वीडियो, बिहार में UGC के प्रदर्शन के रूप में भ्रामक दावे से वायरल…

Fact Check By: Priyanka Sinha 

Result: False

Leave a Reply