राजस्थान में हुए  पंचायत समिति प्रदर्शन का वीडियो UGC से जोड़कर फर्जी दावे से वायरल  …

Misleading Political

यूजीसी के नए नियमों  को लेकर देश के कुछ हिस्‍सों में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। हालांकि अभी के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी को इन नए नियमों पर रोक लगा दी है। वहीं, इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोगों को प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है जबकि पुलिस बैरिकेड के साथ प्रदर्शनकारियों को रोकती हुई नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है  कि यह UGC के खिलाफ सवर्ण छात्रों के प्रदर्शन का वीडियो है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- UGC के खिलाफ सवर्ण छात्रों का उग्र प्रदर्शन, भाजपा के लिए खतरे की घंटी, भाजपा ने सोचा नहीं होगा कि कभी इतना बड़ा विरोध झेलना पड़ेगा। अभी तो यह शुरुआत है आगे देखो होता है क्या?”.

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि… 

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  वीडियो के  तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो हमें यह वीडियो ‘बालाजी न्यूज शाहपुरा’ नाम के यूट्यूब चैनल पर 27 जनवरी 2026 को अपलोड किया हुआ मिला। यहां दी गई जानकारी के अनुसार, यह वीडियो राजस्थान के जालोर का है।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर वायरल वीडियो की खबर हमें अन्य मीडिया रिपोर्टस में छपी हुई मिली।‘पत्रिका डॉट कॉम’ पर प्रकाशित  खबर के अनुसार, “झाब पंचायत समिति को निरस्त कर भादरुणा को पंचायत समिति बनाने के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण मंगलवार को जालोर पहुंचे।

 कलक्ट्रेट पहुंचने पर भीड़ ने सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की,  उग्र भीड़ ने पहले ही प्रयास में एक छोर पर लोहे के बेरिकेट्स को गिरा दिया। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच करीब 15 मिनट तक धक्का-मुक्की हुई।

 प्रतिनिधि मंडल ने कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर झाब पंचायत समिति को बहाल करने की मांग की।

पड़ताल में हमें नवभारत टाइम्स की 27 जनवरी, 2026 की एक रिपोर्ट भी मिली, जिसमें बताया गया था कि झाब समेत 24 गांवों के लोग “झाब बचाओ संघर्ष समिति” के बैनर तले जालोर जिला मुख्यालय पहुंचे थे। इस विरोध प्रदर्शन में कई बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिसका नेतृत्व बीजेपी जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह कर रहे थे।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, वायरल वीडियो का  UGC से जोड़कर हाल में हुए प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है। यह  राजस्थान के जालोर जिले में झाब पंचायत समिति को निरस्त किए जाने के खिलाफ लोगों द्वारा किए गए प्रदर्शन का वीडियो है।

Avatar

Title:राजस्थान में हुए पंचायत समिति प्रदर्शन का वीडियो UGC से जोड़कर फर्जी दावे से वायरल …

Fact Check By: Sarita Samal 

Result: Misleading

Leave a Reply