UGC के नए नियमों के विरोध में प्रदर्शनकारियों की पिटाई के दावे से पुरानावीडियोवायरल…

Misleading Political

अभी हाल ही में उच्च शिक्षा संस्थानों में भेदभाव को रोकने के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) जनवरी 2026 में एक नए नियम को लेकर आई। जिसके खिलाफ प्रदर्शन हर ओर दिखाई दे रहा है। इसी संदर्भ से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल किया जा रहा है, जिसमें पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करते हुए दिखाया गया है। कुछ यूजर्स इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह यूजीसी के नए नियम का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज का वीडियो है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- UGC के फैसले के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह वीडियो उस दिन की स्थिति को दिखाता है जब विरोध प्रदर्शन और प्रशासन आमने-सामने आ गए।

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि… 

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो हमें  न्यूज़ आउटलेट्स और कई सोशल मीडिया हैंडल्स पर  शेयर किया हुआ मिला। जिसे यहां और यहां पर देख सकते हैं। यहां वीडियो के साथ यह बताया गया है कि यह कोलकाता का वीडियो है जब बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की लिंचिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए प्रदर्शनकारी बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर इकट्ठा हुए थे।

तब पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया था।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर हमें 23 दिसंबर 2025 को छपी मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं , इसमें वायरल वीडियो के फुटेज को शेयर किया गया है। इससे ये साफ है कि वायरल वीडियो हाल ही का नहीं है। प्रकाशित खबर के अनुसार, ये कोलकाता का वीडियो है और UGC नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों से इसका कोई लेना-देना नहीं है।

इन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रैली बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की लिंचिंग की निंदा करने के लिए आयोजित की गई थी। हिंदू जागरण मंच ने बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन के पास एक विरोध मार्च निकाला, जिसके दौरान पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल करने के लिए दखल दिया।

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी)-

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) उच्च शिक्षा संस्थानों में भेदभाव को रोकने के लिए जनवरी 2026 में नए नियम लेकर आई। इसके बाद गुरुवार 29 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने इन नियमों पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब तक कोर्ट आगे इस पर फ़ैसला नहीं देती तब तक 2012 के नियम लागू रहेंगे। 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, कोलकाता में दिसंबर 2025 में बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन का वीडियो  यूजीसी के नए नियम के खिलाफ प्रदर्शन का बताकर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

Avatar

Title:UGC के नए नियमों के विरोध में प्रदर्शनकारियों की पिटाई के दावे से पुराना वीडियो वायरल…

Fact Check By: Sarita Samal 

Result: Misleading

Leave a Reply