सिद्धु मूसे वाला के हत्यारे के साथ भगवंत सिंह मान की तस्वीर? जानिये क्या है सच…

False Social

इसमें दिख रहा शख्स गैंगस्टर गोल्डी बराड नहीं है। इसका खंडन इसमें दिख शख्स ने खुद किया है।

हाल ही में पंजाब के मशहूर गायक सिद्धु मूसे वाला की गोली मारकर हत्या हुई है। कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने एक फेसबुक पोस्ट में सिद्धू मूसे वाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। इसके चलते सोशल मीडिया पर एक फेसबुक पोस्ट की तस्वीर वायरल हो रही है। उसमें आप भगवंत सिंह मान को एक शख्स के साथ खड़े हुये देख सकते है। दावा किया जा रहा है कि वह शख्स हत्यारा गोल्डी बराड़ है।

वायरल हो रही तस्वीर के साथ लिखा है, “इस फोटो में जो भगवंत मान के साथ खड़ा Goldy Brar है इसी ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है अब सवाल ये की किसके कहने पर मूसेवाला की सुरक्षा हटाई गई।“ (शब्दश:)

फेसबुक | आर्काइव लिंक

https://twitter.com/esjadon4/status/1530951899284877312

आर्काइव लिंक


Read Also: क्या नैनीताल की ये दो तस्वीरें मुस्लिमों की बढ़ती आबादी को दर्शाती हैं? जानिए सच


अनुसंधान से पता चलता है कि…

सबसे पहले हमने इस बात की जाँच की, कि इस तस्वीर में भगवंत सिंह मान के साथ कौन खड़ा है?

हमने इस फेसबुक पोस्ट की तस्वीर को ध्यान से देखा। उसमें Goldy Brar नाम लिखा है। इसके साथ दिख रही प्रोफाइल पिक्चर को भी हमने ठीक से देखा। इसको ध्यान में रखकर हमने फेसबुक पर इस अकाउंट को ढुंढने की कोशिश की।

हमें Goldy Brar नामक यह अकाउंट मिला। उसको खंगालने के बाद हमें उसमें 10 मार्च को पोस्ट की हुई यह तस्वीर मिली। आप नीचे देख सकते है।

फेसबुक | आर्काइव लिंक

फिर इस अकाउंट की और जाँच करने पर हमें वहाँ एक वीडियो मिला। उन्होंने यह वीडियो 29 मई को शेयर किया था। इसके साथ दी गयी जानकारी व वीडियो में उन्होंने बताया है, “मैं गोल्डी बराड़ का बेटा राजिंदर सिंह गांव जंदवाला से हूँ। सिद्धू मूसे वाला की हत्या की दुखद घटना हुई है। कुछ शरारती लोगों ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री साहब के साथ मेरी तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया है। मैं उन लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करूंगा।“

आप नीचे इस वीडियो को देख सकते है।

जाँच के दौरान हमें उनके अकाउंट में 30 मई को शेयर किया हुआ डेली अजित नामक एक पेज का पोस्ट मिला। उसमें गोल्डी बराड़ यही बता रहे है कि वे सिद्धु मुसे वाला के हत्यारे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ नहीं है। इसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट को भी बताया और इस दावे का खंडन किया। इसमें यह भी बताया गया है कि इस शख्स इसका नाम मनजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ है।

इससे हम कह सकत है कि जिस गोल्डी बराड़ की तस्वीर वायरल हो रही है वह हत्यारा गोल्डी बराड़ नहीं बल्की मनजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ है।

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ कौन है?

30 मई को प्रकाशित टाइम्स ऑफ इंडिया के समाचार लेख के मुताबिक मूसे वाला की हत्या के आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम सतिंदर सिंह भी है। उसका जन्म पंजाब के फरिदरोट में हुआ था। कनाडा भागने से पहले इक्टॉर्शन रैकेट में शामिल था और अब वहाँ से वह काम करता है। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या के आरोप में उसके खिलाफ एक ओपन एंडेड गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

गोल्डी बराड़ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है। लॉरेंस बिश्नोई अभी तिहार जेल में है और कहा जा रहा है कि वह भी मूसे वाला की हत्या में शामिल है। मूसे वाला की हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने फेसबुक के ज़रिये हत्या की जिम्मेदारी ली है।

29 मई को प्रकाशित इंडिया टुडे के लेख में गोल्डी बराड़ के फेसबुक पोस्ट की तस्वीर प्रकाशित की गयी है। आप नीचे देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इसमें उसने स्पष्ट तौर पर लिखा है कि सिद्धू मूसे वाला की हत्या के ज़िम्मेदार “गोल्डी बराड़, सचिन बिश्नोई धत्तरवाली, लॉरेंस बिश्नोई” है।

आपको बता दें कि गोल्डी बराड़ उर्फ मनजीत सिंह और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ उर्फ सतिंदर सिंह दोनों अलग व्यक्ति है। पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ गोल्डी बराड़ उर्फ मनजीत सिंह की तस्वीर है। आप नीचे दी गयी तुलनात्मक तस्वीर में दोनों गोल्डी बराड़ में अंतर देख सकते है।


Read Also: क्या इस तस्वीर में महात्मा गांधी ब्रिटिश सेना के साथ खड़े है? जानिये सच्चाई…


निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रही तस्वीर के साथ किया गया दावा गलत है। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ दिख रहा शख्स सिद्धु मूसे वाला का हत्यारा गोल्डी बराड़ नहीं है।

Avatar

Title:सिद्धु मूसे वाला के हत्यारे के साथ भगवंत सिंह मान की तस्वीर? जानिये क्या है सच…

Fact Check By: Samiksha Khandelwal 

Result: False