उत्तर प्रदेश के देवरिया में अपनी भतीजी के साथ रेप और मर्डर की घटना में नहीं है सांप्रदायिक एंगल…

Misleading Social

सोशल मीडिया पर एक वीडियो  वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी नदी से एक मरे हुए बच्चे की बॉडी निकाल रहा है। वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मोहम्मद अकरम नाम के एक मुस्लिम आदमी ने अपने भाई की नौ साल की बेटी का रेप किया और उसकी हत्या कर दी और उसकी बॉडी को पानी में फेंक दिया।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- इस्लाम क्या है? सुनना है तो सुनो।मोहम्मद अकरम ने अपनी सगे भाई की बेटी जो की 9 साल की थी उसे घर में अकेला देखा, तो उसके अंदर का मोहम्मद जाग उठा। उसने अपनी सगी भाई की बेटी  के साथ बलात्कार किया, फिर उसे मार डाला और शव नदी में फेंक दिया।

 

ट्विटरआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…  

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो से तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल हमें  न्यूज 24 के एक पत्रकार का एक्स अकाउंट मिला। 

14 फरवरी को पोस्ट की गई  इस वीडियो के साथ-साथ आरोपी की एक तस्वीर भी साझा की गई है और बताया कि देवरिया पुलिस ने भतीजी की रेप के बाद हत्या करने वाले आरोपी चाचा विद्यासागर को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर  हमें  X पर एक पोस्ट मिला, जिसमें अपराधी की पहचान की गई थी। 

पोस्ट के मुताबिक, यह घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया में हुई थी, जिसमें विद्यासागर नाम का एक संदिग्ध शामिल था।

 पोस्ट में बताया गया था कि कैसे संदिग्ध ने कथित तौर पर अपनी सात साल की भतीजी को स्कूल से फुसलाकर एक खेत में उसके साथ मारपीट की और फिर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और जुर्म छिपाने के लिए उसकी लाश नदी में फेंक दी।

https://twitter.com/sirajnoorani/status/2022585959804809642

11 फरवरी 2026 को  जागरण में प्रकाशित  रिपोर्ट के अनुसार, चाचा ने छह वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या कर शव झरही नदी में फेंक दिया। स्वजन की सूचना पर पुलिस आरोपित चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बच्ची की मां ने पुलिस को तहरीर देकर हिरासत में लिए गए युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को नदी में फेंकने का आरोप लगाया है।

मृत बच्ची की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि बुधवार की सुबह 10 बजे मेरी बेटी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने के लिए घर से गई थी। सात वर्षीय मेरी बेटी कक्ष दो में पढ़ती थी। 11 बजे मेरे पट्टीदारी के भसुर मेरी बेटी को स्कूल से बुलाकर ले आए और उसे बहला फुसला कर गेहूं के खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म कर उसका गला दबा कर हत्या कर दी।

 मेरी बेटी के शव को पास स्थित झरही नदी में फेंक दिया। उसे मेरी बेटी का शव ले जाते समय कई लोगों ने देखा।

इसके अलावा, देवरिया पुलिस ने अपने ऑफिशियल X हैंडल से साफ किया कि आरोपी विद्या सागर यादव है, मोहम्मद अकरम नहीं।

 देवरिया के SP संजीव सुमन ने फैक्टली को आगे कन्फर्म किया कि इस मामले में कोई कम्युनल एंगल नहीं है और अकरम नाम का कोई भी व्यक्ति क्राइम में शामिल नहीं था। 

स्पष्टीकरण के लिए हमने श्रीरामपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह से संपर्क किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी मुस्लिम नहीं है। वह हिंदू समुदाय का है और रिश्ते में पीड़िता का चाचा है और आरोपी का नाम विद्यासागर यादव है।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, उत्तर प्रदेश के देवरिया में अपनी भतीजी के साथ बलात्कार और हत्या का आरोपी अकरम नहीं, बल्कि विद्यासागर यादव है।वीडियो गलत सांप्रदायिक दावे से शेयर किया जा रहा है।

Avatar

Title:उत्तर प्रदेश के देवरिया में अपनी भतीजी के साथ रेप और मर्डर की घटना में नहीं है सांप्रदायिक एंगल…

Fact Check By: Sarita Samal 

Result: Misleading

Leave a Reply