कांग्रेस पर समाज को बांटने और सत्ता कब्जाने वाला पुराना वीडियो भ्रामक दावे से वायरल…

Misleading Political

महाराष्ट्र दौरे के वक्‍त कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए पीएम मोदी के पुराने वीडियो को एडिट कर के गलत रूप में फैलाया जा रहा है। उन्होंने वास्तव में ऐसा कोई बयान नहीं दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनको समाज और लोगों को “बांटने” व सत्ता पर “काबिज” रहने की अपील करते हुए दिखाया जा रहा है। यह वीडियो हाल के दिनों का समझा जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी ने देश में लोगों को बांटने व सत्ता पर काबिज होने की अपील की है। यूज़र ने वायरल वीडियो को इस कैप्शन के साथ शेयर किया है…

एक ही मिशन है !!समाज को बांटो, लोगों को बांटो और सत्ता पर कब्जा करो !!बेशर्मी और धुर्तता की मिसाल है अजैविक सुलतान !!

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज से सर्च किया। परिणाम में हमें समाचार एजेंसी एएनआई के एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो मिला। यहां पर वीडियो को 5 अक्तूबर 2024 को साझा किया गया है और इसे महाराष्ट्र के ठाणे का बताया गया है, जब पीएम मोदी विधानसभा चुनाव के दौरान सभा को आयोजित रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था ,”कांग्रेस जानती है कि उनका वोट बैंक तो एक रहेगा, लेकिन बाकी लोग आसानी से बंट जाएंगे। कांग्रेस और उनके साथियों का एक ही मिशन है, समाज को बांटो और सत्ता पर कब्जा करो। इसलिए हमारी एकता को ही देश की ढाल बनाना है, हमें याद रखना है कि अगर हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे। हमें कांग्रेस और अघाड़ी वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है।”

फिर हमें जी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर वीडियो रिपोर्ट मिली,जिसे 6 अक्तूबर 20224 को अपलोड किया गया था। इसमें हमें वायरल वीडियो वाला क्लिप 1 मिनट 20 सकेंड से दिखाई दी। यहां पीएम मोदी बोलते हैं कि कांग्रेस जानती है कि ‘उनका वोट बैंक तो एक रहेगा, लेकिन बाकी लोग आसानी से बंट जाएंगे। कांग्रेस और उनके साथियों का एक ही मिशन है, समाज को बांटो और सत्ता पर कब्जा करो।‘

इस बारे में हमें नवभारत टाइम्‍स और जागरण डॉट कॉम पर रिपोर्ट प्रकाशित की हुई मिली। इसमें पीएम मोदी की तरफ से कांग्रेस पर सियासी हमला करने सम्बंधित खबर लिखी गई थी। पीएम मोदी महाराष्ट्र के ठाणे में एक रैली को संबोधित कर रहे थें जहां पे कांग्रेस का जिक्र करते हुए पीएम मोदी कहते हैं कांग्रेस जानती है कि उनका वोट बैंक तो एक रहेगा, लेकिन बाकी लोग आसानी से बंट जाएंगे। कांग्रेस और उनके साथियों का एक ही मिशन है, समाज को बांटो और सत्ता पर कब्जा करो। 

इससे काफी हद तक समझ आता है कि पीएम मोदी का समाज को बांटने और सत्ता पर कब्जा करने वाला कथन कांग्रेस पर लगाए गए आरोप का हिस्सा थें, जिसे कांग्रेस से हटाकर गलत रूप से फैला दिया गया। 

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि पीएम मोदी का वायरल वीडियो, जिसमें वे सत्ता पर कब्जा करने का कथन कह रहे हैं असल में वो एडिट कर के भ्रामक रूप में फैलाया जा रहा है। मूल वीडियो से पता चलता है कि उनका यह वीडियो पुराना है जब वे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए समाज को बांटने और सत्ता कब्जाने की बात कह रहे थें। 

Avatar

Title:कांग्रेस पर समाज को बांटने और सत्ता कब्जाने वाला पुराना वीडियो भ्रामक दावे से वायरल…

Fact Check By: Priyanka Sinha  

Result: Misleading

Leave a Reply