
१४ फ़रवरी २०१९ को पुलवामा जिले में आतंकी हमले में शहीद जवानों को मोरादाबाद में शुक्रवार को श्रद्धांजलि देने के लिए मार्च आयोजित किया गया था | इस मार्च के पश्चात एक विडियो तेजी से वाइरल होता दिखाई दे रहा है | विडियो में मोरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल इस श्रद्धांजलि मार्च के दौरान ठहाका मारकर हंसते हुये दिखते हैं |
सोशल मीडिया पर प्रचलित विविध कथन:
Patrika.comPost | ArchivedPost
Patrika.comPost | ArchivedPost
हमारे द्वारा किये गए तथ्यों के जांच का परिणाम:
तथ्यों की जांच मे हमने पाया कि, शुक्रवार (१५ फ़रवरी २०१९) को होने वाला यह श्रद्धांजलि मार्च मोरादाबाद मे आयोजित किया गया था | इस मार्च में भारतीय जनता पार्टी के मोरादाबाद शहर के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थें | मार्च के दौरान लिया गया एक विडियो यह साफ़ दर्शाता है कि मेयर विनोद अग्रवाल अपने बाजू में खड़े एक कार्यकर्ता के साथ किसी मज़ाक पर हंस पड़े | फिर जल्द ही अपने आप को संभाल भी लेतें हैं |
इस विडियो को निचे दिए गये लिंक पे देखा जा सकता है :
YoutubeLink
कई सारे न्यूज वेबसाइटस ने भी इस विडियो पर खबरे प्रकाशित की है | सभी खबरे पढ़ने के लिये नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |
Navbharattimes
TOI | ArchivedPost
निष्कर्ष:
सही : जांच में हमने पाया कि यह दावा सही है | विडियो मे साफ़ दिखाई देता है कि पार्टी कार्यकर्ता के साथ मज़ाक करते हुये विनोद अग्रवाल ठहाका मारकर हंस पड़े और फिर अपने आप को संभालते हुये गंभीर हो गए |

Title:Pulwama Attack : भाजपा नेता नें शहीदों की श्रद्धांजलि के दौरान की शर्मनाक हरकत?
Fact Check By: Nita RaoResult: True
