प्रधानमंत्री द्वारा त्रिपुरा के नये मुख्यमंत्री “माणिक साहा” को लेकर दिये बयान को गलत संदर्भ के साथ फैलाया जा रहा है।

Partly False Political

इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता माणिक सरकार की बात कर रहे है। वे भाजपा के माणिक साहा के बारे में बात नहीं कर रहे है।

हाल ही में भाजपा के माणिक साहा ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के लिये शपथ ली है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें वे कहते है कि “आपको माणिक नहीं चाहिये, माणिक से मुक्ति ले लो। अब आपको हिरे की ज़रूरत है।“ 

दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में नियुक्त किये गये त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के बारे में बात कर रहे है।

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है,“मोदी जी ने 4 साल पहले त्रिपुरा के लोगों से कहा था- अब आपको माणिक साहा नहीं चाहिए, माणिक साहा से मुक्ति ले लो. अब आपको ज़रूरत है हीरे की. हीरा चाहिए कि नहीं चाहिए? कल भाजपा ने त्रिपुरा प्रमुख और राज्यसभा सांसद डॉ माणिक साहा को त्रिपुरा का नया मुख्यमंत्री चुना है।“

फेसबुक 

आर्काइव लिंक


Read Also: क्या 217 बैंकों को हैक कर गरीबों में पैसे बांटने वाला शख्स हँसते हँसते फांसी पर चढ़ गया?


अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरूवात हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च कर की। हमें इसका मूल वीडियो 8 फरवरी 2018 को प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक चैनल पर प्रसारित किया हुआ मिला। इसके साथ दी गयी जानकारी में लिखा है कि त्रिपुरा के सोनामुरा में प्रधानमंत्री मोदी ने एक जनसभा संबोधित किया।

इस वीडियो में 38.30 मिनट से लेकर 38.56 मिनट तक देख सकते है।

ए.एन.आई न्यूज़ के चैनल पर 8 फरवरी 2018 को प्रसारित वीडियो में भी यही बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी यह बयान त्रिपुरा के तत्कालीन मुख्यमंत्री माणिक सरकार के लिये दिया था। आप नीचे दिये गये वीडियो में देख सकते है।

आर्काइव लिंक

8 फरवरी 2018 को प्रकाशित नवभारत टाइम्स के लेख में बताया गया है कि त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव थे। उस दौरान सोनामुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया था। उसमें उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता व तत्कालीन मुख्यमंत्री माणिक सरकार पर निशाना साधते हुये कहा था कि त्रिपुरा की जनता ने लंबे समय से गलत माणिक पहन रखा है जिससे विकास नहीं हो रहा है। अब राज्य को “HIRA” की जरूरत है, H का अर्थ हाइवे, I का आईवे, R का रेलवे और A का अर्थ एयरवे है।


Read Also: क्या मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने पर मुस्लिमों ने हिंदुओं को पीटा? जानिए सच…


निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के माणिक साहा के बारे में बात नहीं कर रहे है। वे माणिक सरकार के बारे में बोल रहे है।

Avatar

Title:प्रधानमंत्री द्वारा त्रिपुरा के नये मुख्यमंत्री “माणिक साहा” को लेकर दिये बयान को गलत संदर्भ के साथ फैलाया जा रहा है।

Fact Check By: Rashi Jain 

Result: Partly False