क्या यह भारत के वायनाड में राहुल गांधी की रैली है ?

False Political

४ अप्रैल २०१९ को नरेन्द्र मोदी २०१९ नामक एक फेसबुक पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की गई | तस्वीर के ऊपर लिखा गया है कि “यह पाकिस्तान के मसूद अजहर नहीं, भारत के वायनाड में राहुल गांधी की रैली है” | साथ ही कुछ सवाल किये गये है कि भारतीय संस्कृति व पुरातन भारत के राजनैतिक ध्वज भगवा झंडे से घृणा करने वालों, कहा है तिरंगा ? फैसला आपको करना है कि पाकिस्तान प्रेम वाली सरकार चाहिए या पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करने वाली सरकार चाहिए | इन वाक्यों के साथ एक रैली की तस्वीर संलग्न की गई है | तस्वीर में लोगों को हरे झंडे पकड़े हुए देखा जा सकता है | तस्वीर के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर वायनाड में राहुल गांधी के रैली की है | पोस्ट काफ़ी चर्चा में है और हमारे द्वारा फैक्ट चेक किये जाने तक उसे लगभग १७००० प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई है |

आर्काइव लिंक

तस्वीर के माध्यम किये गए दावें सुनने में अजीब लगते है क्योंकि अगर यह कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली है तो उसमे कांग्रेस का झंडा क्यों नहीं लहराया गया? इसीलिए हमने सच्चाई जानने की कोशिश की |

संशोधन से पता चलता है कि…

जांच की शुरुआत हमने इस तस्वीर का स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने से की | परिणाम से हमें पता चलता है कि कई मीडिया संगठन द्वारा इस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है | हमें ६ जून २०१८ को द टाइम्स ऑफ़ इंडिया द्वारा प्रकाशित खबर में यह तस्वीर मिली | इस तस्वीर को संदर्भ के रूप में इस्तेमाल किया गया था |

आर्काइव लिंक

इसके पश्चात हमें १६ मई २०१६ को इंडिया टुडे के मैगज़ीन द्वारा प्रकाशित खबर मिली | खबर में इस तस्वीर को संदर्भ हेतु इस्तेमाल करते हुए लिखा गया है कि यह तस्वीर ३० जनवरी, २०१६ को कोझिकोडे में पी.के कुन्हालीकुट्टी की केरल यात्रा की है |

आर्काइव लिंक

यह रैली कोझिकोडे में २९ जनवरी २०१६ को हुई थी | इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के यूट्यूब अकाउंट से हमें उनके द्वारा अपलोड की गयी इस रैली का विडियो मिला | विवरण में लिखा गया है कि “भारतीय यूनियन मुस्लिम लीग, केरल यात्रा, पी. के. कुन्हालीकुट्टी, नादापुरम, कोझिकोडे, २९ जनवरी २०१६” |

निष्कर्ष: संशोधन के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया | उपरोक्त तस्वीर वायनाड में राहुल गांधी के रैली की नहीं है | यह तस्वीर २९ जनवरी २०१६ को हुए भारतीय यूनियन मुस्लिम लीग द्वारा पी. के. कुन्हालीकुट्टी के केरल यात्रा की है | यह रैली वायनाड में नहीं, बल्कि  कोझिकोडे में हुई थी |

Avatar

Title:क्या यह भारत के वायनाड में राहुल गांधी की रैली है ?

Fact Check By: Drabanti Ghosh 

Result: False

1 thought on “क्या यह भारत के वायनाड में राहुल गांधी की रैली है ?

  1. Main vaynad vali Congress ki chunav raily se sambandhit galat post ko share karne ke liye maafi chahta hoon mera aisa karne par jiske bhi dil ko dukh pahuncha ho un se mafi mangta hoon saath hi face book se bhi chhama chahta hoon ki meri is galti se unko pareshani hui, yah post agyantavash share hui hai, jiske liye mujhe khed hai .

Comments are closed.