Byline- शिमोगा के गवर्नमेंट फर्स्ट ग्रेड कॉलेज के प्रिंसिपल और शिमोगा पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने फैक्ट क्रेसेंडो को पुष्टि करते हुए कहा कि कॉलेज में खंबे पर तिरंगा ध्वज नहीं था।

कर्नाटक में मुस्लिम छात्राओं ने हिजाब पहनने का मुद्दा गरमाता जा रहा है। हिजाब विवाद के चलते मंगलवार को राज्य के विविध शहरों में हिंसा भी शुरु हो गयी। शिमोगा शहर के सरकारी कॉलेज में तो कुछ छात्रों ने पोल पर भगवा झंडा फहराने का वीडियो भी सामने आया।

इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इन छात्रों ने कॉलेज में तिरंगा ध्वज उतार के भगवा झंडा फहराया।

आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

इस वीडियो के बारे में पूरी जानकारी लेने के लिए फैक्ट क्रेसेंडो ने शिमोगा के गवर्नमेंट फर्स्ट ग्रेड कॉलेज के प्रिंसिपल धनंजय बीआर से संपर्क किया। वे उस समय घटनास्थल पर मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि जब ये छात्र भगवा झंडा फहराने के लिए पोल पर चढ़ रहे थे तब पोल पर तिरंगा झंडा नहीं था। वो पोल खाली था। हालांकि छात्रोंने भगवा झंड़ा तो लहराया पर उसे लगाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज उतारा नहीं था।

उन्होंने फैक्ट क्रेसेंडो के साथ भगवा झंडा फहराने से पहले की एक तस्वीर भी शेयर की है। उसमें साफ दिखता है कि खंबे पर तिरंगा नहीं था।

आगे फैक्ट क्रेसेंडो ने शिमोगा के पुलिस अधीक्षक बी.एम. लक्ष्मी प्रसाद से बातचीत की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज को भगवे झंड़े से नहीं बदला गया था। भगवा झंडा फहराने के बाद प्रदर्शनकारियों से वो उतारने के लिए भी कहा गया।

अधीक्षक लक्ष्मी प्रसाद ने ANI को इस संदर्भ में स्पष्टिकरण दिया था।

टाइम्स नाऊ चैनल के बेंगलुरू प्रतिनिधी दीपक बोपन्ना ने हमें जानकारी दी कि कॉलेज में 26 जनवरी के बाद ही राष्ट्रीय ध्वज हटाया गया था और तब से पोल खाली था। मंगलवार को भगवाधारी छात्रों ने खाली पोल पर चढ़ कर वहाँ भगवा झंडा फहराया। इसलिए पोल से तिरंगा उतारने की बात पूरी तरह गलत है।

इस घटना के दूसरे अँगले से लिए हुए वीडियो में भी तिरंगा दिखाई नहीं देता।

निष्कर्ष:

तथ्यों की जांच के पश्चात सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के जरिए किये गये दावे को गलत पाया है। पोल पहले से ही खाली था जिसपर प्रदर्शनकारियों ने भगवा झंडा लहराया। इसलिए तिरंगा उतारने की बात गलत है।

(If you also have any suspicious messages, posts, photos, videos or news, send them to our WhatsApp Fact line Number (9049053770) for Fact Check. Follow Fact Crescendo on Facebook, Instagram and Twitter to read the latest Fact Check.)

Avatar

Title:Karnataka: शिमोगा सरकारी कॉलेज में तिरंगा हटाकर नहीं लहराया गया भगवा झंड़ा

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False