२३ मई २०१९ को संदीप जेटली नामक एक फेसबुक यूजर ने तस्वीर पोस्ट की | तस्वीर के शीर्षक में लिखा गया है कि “आज तो शुभ मुहूर्त है। आज ही आत्महत्या कर लो ममता बानो। किसी ने कहा है कि "शुभ कार्य" में देर नहीं |” तस्वीर के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि बंगाल की मख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि “मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बना तो मैं आत्महत्या कर लुंगी |” यह दावा सोशल मीडिया पर काफ़ी तेजी से साझा किया जा रहा है |

आर्काइव लिंक

क्या वास्तव में उपरोक्त वाक्य ममता बनर्जी द्वारा कहा गया? हमने सच्चाई जानने की कोशिश की |

संशोधन से पता चलता है कि..

जांच की शुरुआत हमने इस टिप्पणी को गूगल सर्च पर अलग अलग कीवर्ड्स के माध्यम से ढूँढने से की | हमने ममता बनर्जी और सुसाइड जैसे कीवर्ड्स का इस्तेमाल करते हुए इस टिपण्णी को ढूँढा | हमें आउटलुक द्वारा प्रकाशित खबर मिली | खबर में लिखा गया है कि ममता बनर्जी ने बयान देते हुए कहा कि “हिटलर मोदी की गतिविधियों को देखते हुए आत्महत्या कर लेते”

आर्काइव लिंक

इस खबर को एनडीटीवी ने भी प्रकाशित किया है | खबर में ममता बनर्जी द्वारा की गयी टिप्पणी का उल्लेख किया गया है | पर यह नहीं लिखा गया है कि मोदी अगर फिरसे प्रधानमंत्री बने तो वे आत्महत्या कर लेंगी |

आर्काइव लिंक

हमें एनडीटीवी द्वारा प्रकाशित खबर मिली | खबर के अनुसार एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी की आत्महत्या के नोट पर उन्होंने ममता बनर्जी को उनकी मौत के लिए दोषी ठहराया था |

आर्काइव लिंक

हमने उपरोक्त कीवर्ड्स को बंगाली भाषा में गूगल सर्च करते हुए ढूँढा | इस सर्च के परिणाम से भी हमें उपरोक्त दिए गए मिलते जुलते बयान मिले |

लेकिन कहीं भी स्पष्ट रूप से यह नहीं लिखा गया है कि ममता बनर्जी ने कहा है कि “अगर मोदी वापस प्रधानमंत्री बनते है तो वे आत्महत्या कर लेंगी |” अगर ममता ने इस तरह की बात की होती तो मीडिया में व्यापक तौर पर वह खबर जरुर प्रसारित होती |

निष्कर्ष: तथ्यों की जांच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | ममता बनर्जी ने दावा किया गया वाक्य नहीं कहा है | “मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बना तो मैं आत्महत्या कर लुंगी |” यह टिप्पणी ममता बनर्जी ने नहीं की |

Avatar

Title:क्या ममता बनर्जी ने कहा “मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बना तो मैं आत्महत्या कर लुंगी |”

Fact Check By: Drabanti Ghosh

Result: False