अरविंद केजरीवाल के एक अधूरे वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

Missing Context Political

इस वीडियो को क्लिप किया गया है। मूल वीडियो में अरविंद केजरीवाल ने अपनी गलती सुधारते हुये बताया है कि श्रीकृष्ण से मिलने दुर्योधन और अर्जुन गये थे।

अरविंद केजरीवाल के भाषण का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसको शेयर कर लोग उनकी सरकार द्वारा खोले गये शराब के ठेकों का मज़ाक बना रहे है। और कह रहे है कि अरविंद केजरीवाल को शराब पीकर भाषण नहीं देना चाहिये।

दरअसल वायरल वीडियो में अरविंद केजरीवाल महाभारत के एक प्रसंग के बारें में बता रहे है। वे कह रहे है कि युद्ध के समय श्रीकृष्ण से मदद मांगने के लिये दुर्योधन और श्रीकृष्ण गये। दुर्योधन उनके सिरहाने बैठ गये और श्रीकृष्ण उनके पांव के पास बैठ गये। 

वास्तव में युद्ध के दौरान अर्जुन और दुर्योधन श्रीकृष्ण से मदद मांगने गये थे। अरविंद केजरीवाल ने अर्जुन की जगह कृष्ण का नाम लिया। सोशल मीडिया पर लोग इसी का मज़ाक उड़ा रहे हैं।

आप वायरल पोस्ट को नीचे देख सकते है।

फेसबुक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इसकी सच्चाई जानने के लिये हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। हमें इसका मूल वीडियो आम आदमी पार्टी के चैनल पर 22 अगस्त को प्रसारित किया हुआ मिला। इसके साथ दी गया जानकारी में बताया गया है कि यह वीडियो गुजरात का है जहाँ अरविंद केजरीवाल ने एक सभा को संबोधित किया था। इस वीडियो में आप वायरल क्लिप को 1.41 मिनट से आगे तक देख सकते है।

आर्काइव लिंक

आप देख सकते हो कि इसमें अरविंद केजरीवाल ने बाद में अपनी गलती सुधारते हुये कहा है कि दुर्योधन उनके सिरहाने बैठ गये और अर्जुन श्रीकृष्ण के पांव के पास बैठ गये। और फिर उन्होंने आगे कि कहानी बतायी कि कृष्ण की आंख खुली तो उन्होंने अर्जुन को देखा उन्होंने उनसे पूछा क्या चाहिये तो दर्योधन ने कहा कि पहले मैं आया था तो मैं मांगूंगा। तो कृष्ण ने बोला कि उन्होंने पहले अर्जुन को देखा। फिर अर्जुन ने कृष्ण से उन्हें युद्ध के लिये उनकी मदद चाहिये और दुर्योधन ने कृष्ण से उनकी सेना मांगी।

इससे हम कह सकते है कि अरविंद केजरीवाल ने पहले गलती से अर्जुन की जगह कृष्ण का नाम लिया था और फिर बाद में अपनी गलती सुधारी थी। आप नीचे दिये गये तुलनात्मक वीडियो में वायरल वीडियो और मूल वीडियो में अंतर देख सकते है।

आपको बता दें कि 22 अगस्त को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया राज्य में मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा देने की गारंटी देने के लिये दो दिन के लिये गुजरात गये थे। और ये वीडियो तब का है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया जा रहा है दावा गलत है। इसमें पूरा कथन नहीं बताया गया है। मूल वीडियो में अरविंद केजरीवाल ने अपने गलती सुधारी थी और फिर बताया था कि महाभारत में युद्ध के दौरान अर्जुन और दुर्योधन श्रीकृष्ण से मिलने गये थे।

Avatar

Title:अरविंद केजरीवाल के एक अधूरे वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

Fact Check By: Samiksha Khandelwal 

Result: Missing Context