
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोगों को एक शख्स को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। शख्स एक दुकान में हाथ जोड़े खड़ा दिख रहा है। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा हैं कि जिस शख्स को थप्पड़ मारा गया, वह मुस्लिम है। इसने कुछ दिन पहले अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पवित्र सरोवर में कुल्ला किया था।
वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- सिक्खों की दादागिरी हिंदुओं पर ….कुछ साल पहले एक गरीब लाचार बच्चा किसी गुरुद्वारा के घुस गया लंगर खाने के लालच में रात में , क्योंकि वो भूखा था ….खाना तो नही मिला गरीब बच्चा को लेकिन निंले घाघरे वालो ने बच्चा को चोर बताकर पिट पिट कर मार दिया क्योंकि वो एक हिन्दू लड़का था …अब पांच दीन पहले एक मुसलमान ने उसके गुरुद्वारा के अंदर घुसकर उसके तालाब में कुल्ला किया पैर धोया थूका तालाब में फिर नमाज पढ़ा ….अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पवित्र सरोवर को कुल्ला करके गंदा करने वाले हाथ पैर धोने वाले और तोहिद का निशान यानी एकमात्र अल्लाह ही सर्वश्रेष्ठ है दिखाने वाले मुस्लिम की दुकान पर कुछ निहंग पहुंचे…..उसने माफी मांग लिया………… और निहंग लोगों ने माफ कर दिया….#

अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो हमें Nihal Singh Ubhi नाम के फेसबुक पेज पर मिला। यहां पर वीडियो को 26 दिसंबर 2025 को पोस्ट किया गया है।
फेसबुक यूजर ने वीडियो को पोस्ट करते हुए पंजाबी भाषा में लिखा है, “सिख धर्म को लेकर गलत भाषा का प्रयोग करने वाले व्यक्ति को धर्म प्रचार कमेटी, अमृतसर ने ठीक से समझाया। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में लिखित में माफी मांगी।
मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर हमें भास्कर डॉट कॉम पर भी खबर मिली। इसमें वायरल वीडियो का इस्तेमाल किया गया था। खबर में बताया गया कि पंजाब के मलेरकोटला में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।
व्यक्ति ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। इस पर सिख संगठन भड़क गए। इस दौरान सिख संगठन के नेता ने व्यक्ति को थप्पड़ भी मारे।
इसके बाद व्यक्ति ने अपनी गलती मानी और माफी मांगी। व्यक्ति सुरेश ऋषि जिंदल मलेरकोटला के अहमदगढ़ का रहने वाला है।

हमें एक एक्स हैंडल पर यह वीडियो मिला। 27 दिसंबर 2025 को अपलोड इस वीडियो के बारे में लिखते हुए बताया गया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सुरेश ऋषि जिंदल ने लिखित माफी मांग ली है।
स्वर्ण मंदिर के सरोवर में कुल्ला करने वाले शख्स ने भी मांगी है माफी-
स्वर्ण मंदिर के सरोवर से संबंधित हालिया विवाद में जिस व्यक्ति का वीडियो सामने आया था, वो दिल्ली का सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुभान रंगरीज है । उनका विवादित वीडियो सामने आने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया। सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब आलोचना हुई। इसके बाद युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी करके माफी मांगी ।
हमने वायरल वीडियो में दिख रहा शख्स और गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में हाथ पैर धोने और कुल्ला करने वाला युवक के तस्वीर का विश्लेषण किया। जिससे ये साफ है कि वायरल दावा गलत है। दोनो शख्स अलग अलग है।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, गुरु गोविंद सिंह के बारे में विवादित बयान से जुड़े एक पुराने वीडियो को अब गोल्डेन टेम्पल अमृतसर सरोवर विवाद के संदर्भ में शेयर किया जा रहा है।
Title:क्या गोल्डन टेंपल के पवित्र तालाब में मुंह धोने पर एक मुस्लिम युवक को सिखों ने पीटा ?
Fact Check By: Sarita SamalResult: Misleading


