बॉर्डर पर तनाव के बीच भाजपा की चुनावी रैली में पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह | कितना सच है यह?

Mixture National Political

२७ फरवरी २०१९ को पहली बार फेसबुक पर साझा की गई मिर्ची लगी की यह खबर काफी चर्चा में है और तेजी से साझा की जा रही है | हैडलाइन तथा खबर में भी यह कहा गया है इधर पाकिस्तान के बॉर्डर पर तनाव कि स्थिति होने के बावजूद गृहमंत्री राजनाथ सिंह भाजपा की चुनावी रैली करने बिलासपुर पहुंचे | खबर में इस रैली के दो फोटो भी शेयर किये गए है | चूँकि वर्तमान परिस्थिति में यह मामला संजीदा लगता है तथा आगामी चुनावों से जुडा है, सो यह जानना जरुरी है कि क्या वाकई में राजनाथ सिंह ने कोई चुनावी रैली को संबोधित किया? क्या खबर में दिए गए फोटो सही है? जानते है इसकी सच्चाई |

ARCHIVE MIRCHI

देखते है यह खबर फेसबुक पर कितना असर कर रही है | फैक्ट चेक किये जाने तक इस खबर को I SUPPORT RAVISH KUMAR, EXPOSE KHABAR एवं RAJENDER SINGH इन तीनो पेजेस पर ६९०९ लाइक, ४६३८ शेयर, ४४२ कमेंट्स है |

ARCHIVE RAVISH

देखते है खबर में क्या है…
खबर में लिखा है कि देश में युद्ध जैसा माहौल हो चुका है। लेकिन गृहमंत्री इस परिस्थिति में भी चुनावी दौरा कर रहे हैं। 27 फरवरी को गृहमंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे। जिस वक्त सरहद पर भारी तनाव था, उस वक्त गृहमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं से सम्मेलन कर रहे थे। क्या तनाव के इस मौहाल में भी BJP को चुनाव की चिंता है? क्या गृहमंत्री अपने इस कार्यक्रम को टाल नहीं सकते थे? इस कथन के साथ ही राजनाथ सिंह के दो फोटो दिए गए है जिसमें एक उनके स्वागत का है तथा दूसरा संबोधित करते हुए है |

दोनों फोटो देखने पर यह स्पष्ट होता है कि तस्वीरों में राजनाथ सिंह दो अलग रंगों के जैकेट पहने हुए है | सो हमने फोटो की सच्चाई पर फोकस किया |

संशोधन से यह पता चलता है की…
इस संशोधन में हमने ये जानने की कोशिश कि है की क्या वाकई में यह दोनों फोटो उस रैली के है जिसका दावा खबर में किया गया है? इसलिए भी, क्यूंकि खबर में फोटो के साथ इस बात का जिक्र नहीं है कि वह फाइल फोटो है | दोनों फोटो को गूगल रिवर्स इमेज करने के बाद पता चला कि वह पुरानी फोटो है | राजनाथ सिंह का संबोधन करते हुए जो फोटो है वह वास्तव में बिलासपुर का तो है लेकिन २७ फ़रवरी २०१९ का नहीं बल्कि १८ जून २०१६ का है | दूसरा स्वागत का जो फोटो है वह वास्तव में जगदलपुर का है व १२ मई २०१८ का है | नीचे दिए हुये स्क्रीन शॉट्स से इस दावे की तसल्ली हो सकती है | इसके अलावा १८ जून २०१६ का समाचार एजेंसी एएनआई का वह ट्वीट भी आप देख सकते है जिसमें राजनाथ सिंह का संबोधित करता हुए यही फोटो मौजूद है |

ARCHIVE ANI
फोटो के बारे में तो हमें पता चल गया कि वह पुराने है, अब खबर का रुख करते है | गूगल करने पर हमें पता चला कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह का छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का दौरा पहले से तय था | बुधवार, २७ फ़रवरी २०१९ को वह बिलासपुर गए थे व भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया | The Hitavada, पत्रिका, Huffingtonpostटाइम्स ऑफ़ इंडिया में प्रकाशित समाचारों से इस बात की पुष्टि होती है | इन अख़बारों ने खबर के साथ जो फोटो शेयर किये है वह भी आप नीचे देख सकते है | इसके साथ राजनाथ सिंह को सोने का मुकुट पहनाया जाना, राजनाथ द्वारा उसका विरोध व उनका भाषण इन बातों का जिक्र करता एक विडियो भी आप देख सकते है |  

ARCHIVE HITAVADA | ARCHIVE PATRIKA | ARCHIVE Huffingtonpost | ARCHIVE TOI

ARCHIVE VIDEO

जांच का परिणाम :  इस संशोधन से ये स्पष्ट होता है कि बुधवार, २७ फरवरी २०१९ को गृहमंत्री राजनाथ सिंह बिलासपुर दौरे पर गए थे व उन्होंने वहां भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, यह तो सच है लेकिन मिर्ची लगी कि इस खबर में उस कार्यक्रम के जो फोटो दिए है वो पुराने है | लिहाजा खबर में आधी जानकारी सही है व आधी गलत है | अतः यह खबर मिश्रित (MIXTURE) है |

Avatar

Title:बॉर्डर पर तनाव के बीच भाजपा की चुनावी रैली में पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह | कितना सच है यह?

Fact Check By: Rajesh Pillewar 

Result: Mixture