
२६ फ़रवरी २०१९ के दिन भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान व्याप्त क्षेत्र बालाकोट मे जैश-ए-मोहम्मद के कैंप पर हवाई हमला कर दिया है | इस हमले का एक विडियो वाइरल होता दिख रहा है जिसमे दावा किया जा रहा है कि यह विडियो हमला करते वक़्त कॉकपिट के अंदर से लिया हुआ असली फुटेज है |
सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

तथ्यों की जांच:
जब हमने उक्त विडियो की सच्चाई जानने की शुरुवात की तो हमने सबसे पहले
- विडियो का स्क्रीन शॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च में ढूंढा, तो हमे एक गेम के विडियो का लिंक मिला |
- लिंक पे क्लिक करने पर हमें youtube का एक विडियो मिला | विडियो देखने के बाद पता चला कि उपरोक्त विडियो मे जो दिखाया गया है वह इस गेम के विडियो का हिस्सा है |
- ऊपर दर्शाया गया विडियो – २००९ में बनाया गया ‘Arma 2’ नामक एक खुली दुनिया का सैन्य सिमुलेशन वीडियो गेम का हिस्सा है |
- यह गेम माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के लिए बोहेमिया इंटरएक्टिव द्वारा विकसित और प्रकाशित किया गया है|
- इस विडियो को ९ जुलाई २०१५ मे youtube पर अपलोड किया गया था |
- हमने दोनों विडियो (फेसबुक पर साझा विडियो और youtube पर गेम के विडियो) की तुलना की है, जिसमे आप देख सकेंगे कि विडियो के किस भाग को लिया गया है |
निष्कर्ष: ग़लत तथ्यों की जांच से इस बात की पुष्टि होती है की वाइरल होता विडियो ग़लत (FAKE) है | यह विडियो भारतीय वायुसेना द्वारा किये गए एयरस्ट्राइक का नहीं है बल्कि ये एक विडियो गेम का हिस्सा है |

Title:पहली बार पाकिस्तान में घुसकर एयरफोर्स की सर्जीकल स्ट्राइक का यह विडियो क्या असली विडियो है? जानिये सच!
Fact Check By: Nita RaoResult: False
