ए.बी.पी न्यूज़ का यह ओपियन पोल पांच साल पुराना है। इस वीडियो को डिजिटली एडिट किया गया है। इसमें वोटों के आंकड़ो के उपर कांग्रेस और भाजपा के नाम को एडिट किया गया है।

12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों के लिये विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस वजह से सारे मीडिया हाउस अपने- अपने ओपिनियन पोल जारी कर रहे है। इस बीच ए.बी.पी न्यूज़ के ओपिनियन पोल का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
उसमें बताया गया है कि भाजपा को 22 से 28 सीटें और कांग्रेस को 39- 45 सीटें मिल सकती है। दावा किया जा रहा है कि ए.बी.पी न्यूज़ के पोल के मुताबिक इस बार हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत होगी।
वायरल हो रहे वीडियो के साथ यूज़र ने लिखा है, “कांग्रेस दोबारा एक बार फिर आ रही है देव भूमि में।“ (शब्दश:)
अनुसंधान से पता चलता है कि…
चूंकि हम जानते है कि यह ए.बी.पी न्यूज़ का वीडियो है, हमने ए.बी.पी न्यूज़ के यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो को खोज की। जाँच के समय हमने एक और चीज़ पर गौर किया कि इस वीडियो में ए.बी.पी का जो चिन्ह दिख रहा है वह अभी का नहीं बल्की पुराना है। आप नीचे दी गयी तस्वीर में उस चिन्ह को देख सकते है।

आपको बता दें कि ए.बी.पी न्यूज़ का यह चिन्ह वर्ष 2017 से 2020 तक था। उसके बाद उन्होंने अपना चिन्ह बदल लिया है। इससे हम समझ सकते है कि यह वीडियो अभी का नहीं है।
यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च करने पर हमने ए.बी.पी न्यूज़ के इस वीडियो को उनके चैनल पर 31 अक्टूबर 2017 को प्रसारित किया हुआ पाया। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि इस वीडियो में उनके द्वारा किये गये सर्वे को बताया गया है। इसमें हिमाचल प्रदेश में कितनी सीटें आयेगी इसका ओपिनियन पोल दिखाया गया है।
इस वीडियो में आप वायरल हो रहे भाग को 0.31 मिनट से आगे तक देख सकते है। इसमें आप देख सकते है कि कांग्रेस की सीटों के आंकड़ें 22-28 है और भाजपा की सीटों के आंकड़ें 39- 45 है। इसका मतलब वायरल वीडियो में इन आंकड़ों के उपर कांग्रेस और भाजपा के नाम के एडिट किया गया है। आप नीचे दी गयी तुलनात्मक तस्वीर में दोनो में अंतर देख सकते है।

आप देख सकते है कि वायरल वीडियो में जो एंकर जो पार्टी के नाम के साथ जो आंकड़ें कह रही है, उसको भी डिजिटली एडिट कर मूल वीडियो के बदला गया है। नीचे दिये गये तुलनात्मक वीडियो में आप देख सकते है।
आगे बढ़ते हुये हमने ए.बी.पी न्यूज़ के इस साल के ओपिनियन पोल की खोज की। 9 नवंबर को प्रसारित रिपोर्ट के मुताबिक सर्वे के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 31-39, कांग्रेस 29-37, आप 00-01 और अन्य 00-03 सीटें मिल सकती है।
निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो वर्ष 2017 का है और इसे डिजिटली एडिट किया गया है।
Title:क्या ए.बी.पी न्यूज़ ने इस बार हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत बताई? जानिये इस वीडियो की सच्चाई…
Fact Check By: Samiksha KhandelwalResult: Altered


