काल्पनिक विधायक अनिल उपाध्याय के नाम को समय समय पर अलग अलग राजनैतिक पार्टिओं से जोड़ा जाता है।

काल्पनिक विधायक अनिल उपाध्यय फिर से सोशल मंचो पर छा रहे हैं। इस बार इनका नाम भाजपा से जोड़ा जा रहा है।
बिना शर्ट-पँट के नाच रहे एक आदमी का वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह कोई भाजपा विधायक अनिल उपाध्याय है।
हिंदी गाने पर झूम रहे इस व्यक्ती के वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है – “#बीजेपी_विधायक #अनिल_उपाध्याय बेटी बचाओ बेटी पटाओ का विकास करते हुए।”
तो क्या ये सच में भाजपा विधायक का वीडियो है?
ALSO READ: कथित काल्पनिक विधायक अनिल उपाध्याय के नाम से फिर से फैलाया जा रहा है फर्जी वीडियो।
अनुसंधान से पता चलता है कि….
बता दें की ये वीडियो २०१९ में भाजपा के राज्य सभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी के नाम से भी वायरल हुआ था। उस समय फैक्ट क्रेसेंडो तमिल ने इस वीडियो का फैक्ट चेक किया था। उनके जाँच अनुसार यह शख्स भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी भी नहीं था।
पहले भी अनिल उपाध्याय के नाम को कांग्रेस और भाजपा के पार्टी के जोड़ते हुए कई भ्रामक और फर्जी दावे फैलाई गए है। फैक्ट क्रेसेंडो उन दावों का सच सामने लाया है।
हमें किसी भी वेबसाइट या समाचार लेख में भाजपा विधायक अनिल उपाध्याय नामक शख्स नहीं मिला। फिर हमने MyNeta.info के वेबसाइट पर भाजपा विधायक अनिल उपाध्याय को खोजा तो हमें MyNeta डेटाबेस पर अनिल उपाध्याय नामक कोई भी भाजपा विधायक नहीं मिला ।
इसी नाम से हमें दो व्यक्तियों के प्रोफाइल मिलें। पहला- जोधपुर के एक बीएसपी नेता डॉ. अनिल उपाध्याय, जिन्होंने 2018 में राजस्थान से चुनाव लड़ा था। दूसरा प्रोफाइल लखनऊ से निर्दलीय उम्मीदवार अनिल कुमार उपाध्याय, जिन्होंने 2007 और 2012 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा था ।
ALSO READ: विवेक अग्निहोत्री के वीडियो को कथित काल्पनिक विधायक अनिल उपाध्याय का बता वायरल किया जा रहा है।
निष्कर्ष:
यह स्पष्ट है कि भाजपा में अनिल उपाध्याय नाम के कोई विधायक नहीं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से किया गया दावा गलत है । हालांकि हम वीडियो में दिख रहे शख्स की पुष्टि नहीं हो पाई। परन्तु यह स्पष्ट है की यह शख्स भाजपा विधायक अनिल उपाध्याय नहीं।
(If you also have any suspicious messages, posts, photos, videos or news, send them to our WhatsApp Fact line Number (9049053770) for Fact Check. Follow Fact Crescendo on Facebook, Instagram and Twitter to read the latest Fact Check.)

Title:नंगे बदन नाच रहा यह आदमी भाजपा विधायक अनिल उपाध्याय नहीं; जानिए सच
Fact Check By: Aavya RayResult: False
