क्या कन्नूर एअरपोर्ट पर मोबाइल चार्ज करने की वजह से इस आदमी के कपड़ों में आग लग गई ?

False International

२८ मार्च २०१९ को ‘फैक्ट क्रेसेन्डो’ के वाट्सऐप नंबर पर एक मैसेज हमारे पाठक द्वारा सत्यता जांचने के लिए भेजा गया | जब हमने उपरोक्त मैसेज अन्य सोशल मीडिया ऐप्स पर ढूंढा तो यह ज्ञात हुआ कि यह पोस्ट वाकई काफ़ी चर्चा में है | पोस्ट में दावा किया गया है कि केरल के कन्नूर एअरपोर्ट पर एक व्यक्ति पावर बैंक का उपयोग करके अपने मोबाइल फोन को चार्ज करते हुए अपनी पैंट की जेब में रख रहा था | उसी समय एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई | पोस्ट के साथ एक विडियो है | विडियो में हम उस आदमी को आग में लिपटे हुए व इधर उधर भागते देख सकते है | उसके पीछे कुछ लोग उसकी मदद के लिए भागदौड़ कर रहे है |

वाट्सऐप पर साझा किये गए मैसेज का शीर्षक इस प्रकार है-
यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना केरल के कन्नूर-हवाई अड्डे में हुई | एक व्यक्ति पावर बैंक का उपयोग करके अपने मोबाइल फोन को चार्ज करते हुए अपनी पैंट की जेब में रख रहा  था | यह सभी के लिए एक बड़ा सबक है | साथ में एक विडियो है |

उपरोक्त मैसेज को फेसबुक पर ढूँढने से हमे पता चला कि यह विडियो वास्तव में काफी चर्चा में है | २७ मार्च २०१९ को वंडरफुल विडियो एंड फोटोग्राफी नामक एक फेसबुक पेज द्वारा इस पोस्ट को साझा किया है | साझा किये गए मैसेज का शीर्षक है

यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना केरल के कन्नूर-हवाई अड्डे में हुई |
वह पावर बैंक का उपयोग करके अपने मोबाइल फोन को अपनी पैंट की जेब में रख रहा था |
यह सभी के लिए एक बड़ा सबक है |

आर्काइव लिंक

यह विडियो फेसबुक मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जो नीचे देख सकते है |

ट्विटर पर इस शीर्षक को ढूँढने पर हमने पाया कि ८ जून २०१८ को दुबई इनफॉर्मर नामक एक ट्विटर यूजर ने यह विडियो पोस्ट किया था | विडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि “दुबई मॉल में मोबाइल की घटना, आदमी को आग लग गई, भयानक घटना, बैटरी विस्फोट” | इसके साथ एक यूट्यूब लिंक भी जोड़ा गया है |

आर्काइव लिंक

ट्वीट द्वारा दिए गए यूट्यूब लिंक को क्लिक करते ही वह हमें हैप्पी लाइफ नामक एक यूट्यूब यूजर द्वारा अपलोड किये गए विडियो पर लेकर जाता है | विडियो के हैडलाइन में लिखा गया है कि “दुबई मॉल में मोबाइल की घटना, आदमी को आग लग गई, भयानक घटना, बैटरी विस्फोट” | इस विडियो को ५ जून २०१८ को अपलोड किया गया है |

आर्काइव लिंक

पोस्ट में किया “कन्नूर-हवाई अड्डे में एक व्यक्ति पावर बैंक का उपयोग करके अपने मोबाइल फोन को चार्ज करते हुए हुआ विस्पोट”, यह दावा संदेह उत्त्पन्न करता है क्योंकि यहाँ स्थान अलग बताया गया है |  इसलिए हमने ये जानने की कोशिश की, क्या साझा किया गया पोस्ट सही है?

संशोधन से पता चलता है कि…

उपरोक्त पोस्ट की जांच हमने इस विडियो को यूट्यूब पर ढूँढने के शुरू की | विडियो के साथ जुड़े हुए अलग अलग कीवर्ड्स का इस्तेमाल कर हमने खोज शुरू की | परिणाम से हमे यह विडियो अलग अलग शीर्षक के साथ मिली | कुछ जगह में यह दावा था कि यह विडियो दुबई मॉल में हुई घटना का है व अन्य जगह यह कहा गया था कि यह केरल के कन्नूर एअरपोर्ट में हुई घटना है |

विडियो को ध्यान से देखने व सुनने पर हमे कुछ महत्त्वपूर्ण बातें नज़र आई | इस विडियो को वोच फ्रेम बाई फ्रेम का इस्तेमाल कर हमने छोटे छोटे फ्रेम्स की बारीकी से जांच की | विडियो में १६ से १७ सेकंड में हमें एक वाशिंग मशीन जैसा कुछ नज़र आता है | इससे हम यह अंदाज़ा लगा सकते है कि यह एअरपोर्ट नहीं हो सकता है | यह कोई इलेक्ट्रॉनिक दूकान या मॉल हो सकता है |



इसके अलावा १८ वे सेकंड पर हमें एक चिन्ह नज़र आता है | यह चिन्ह सफ़ेद रंग का अंग्रेजी अक्षर “M” है व जिसके ऊपर एक पीले रंग का गोल आकार बना हुआ है |

१० सेकंड में हमे एक आदमी को कुछ वाक्य चिल्लाते हुए सुन सकते है | यह भाषा भारतीय नहीं लगती | यह भाषा केरल में बोली जाने वाली क्षेत्रीय भाषा मलयालम भी नहीं लगती है |

इसके पश्चात हमने केरल में स्थित कन्नूर एअरपोर्ट को गूगल सर्च पर ढूँढा | उसके परिणाम से हमने एअरपोर्ट के बारे में विकिपीडिया से जानकारी प्राप्त की | विकिपीडिया पर हमे कन्नूर एअरपोर्ट का अधिकारिक प्रतीक चिन्ह मिला | यह चिन्ह विडियो में दिखाए गए “M” चिन्ह से काफ़ी अलग है | इससे हम इस बात की पुष्टि कर सकते है कि यह कन्नूर एअरपोर्ट नहीं है |

विकिपीडिया के अनुसार यह एअरपोर्ट ९ दिसंबर २०१८ को उद्घाटित हुआ था | यूट्यूब पर वायरल विडियो जून २०१८ से मौजूद है जिसमे यह घटना दुबई में होने का दावा है | इसके बाद हमने कन्नूर इंटरनेशनल एअरपोर्ट की वर्ड्स से ट्विटर पर सर्च किया, जहाँ हमें १८ दिसंबर २०१८ को किया गया  एक ट्वीट मिला, जिसमे एअरपोर्ट के उद्घाटन की तस्वीरें है |

आर्काइव लिंक

इस ट्वीट से भी यह स्पष्ट होता है कि यह विडियो कन्नूर इंटरनेशनल एअरपोर्ट का नहीं है क्योंकि इस एअरपोर्ट का उद्घाटन ९ दिसंबर २०१८ को हुआ था और यह विडियो उससे पहले अपलोड किया गया है |

गूगल में अलग अलग की वर्ड्स डालकर सर्च करने पर हमें ६ जून २०१८ को अपलोड मणि मुरुगिः नामक एक यूट्यूब यूजर का विडियो मिला | शीर्षक में लिखा गया है कि “३ जून २०१८, रविवार को सुपरमार्केट के मुख्य द्वार पर एक ३० वर्षीय व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली” | इस विडियो के विवरण में लिखा गया है कि यह विडियो अगादिर सुपरमार्केट की है व इस पुरे घटना का विवरण भी दिया हुआ है |

आर्काइव लिंक

इस खबर को गूगल में ढूँढने पर हमे मोरक्को वर्ल्ड न्यूज़ के द्वारा ११ जून २०१८ को प्रकाशित एक खबर मिली | खबर के साथ विडियो भी था | खबर में लिखा गया है कि यह घटना मोरक्को के Marjane मॉल में हुई थी | विडियो में दिखाई देने वाला आग में लिपटा व्यक्ति एक चोर है जो ३ जून २०१८ को चोरी करते हुए पकड़ा गया था और उसे पैसों से भरपाई करनी पड़ी | वह दोपहर को एक ज्वलनशील उत्पाद के साथ लौटा और आत्महत्या करने का प्रयास किया | उसने सुपरमार्केट के प्रवेश द्वार पर ही खुद को आग लगा ली | उसके बाद मॉल के कर्मचारियों ने हस्तक्षेप किया, और उस आदमी को अगादिर के हसन II अस्पताल में ले जाया गया | उसके चेहरे, गर्दन, छाती, पेट और हाथों पर दूसरे और तीसरे डिग्री के चोट थे |

आर्काइव लिंक

हमें यह खबर दो और वेबसाइट पर भी मिली |

Morocco news | आर्काइव लिंक | Live leak | आर्काइव लिंक  

इसके बाद हमने marjane मॉल को गूगल सर्च किया | उसके अधिकारिक वेबसाइट पर हमें उनका प्रतीक चिन्ह मिला जो की विडियो में दिखाए गए “M” चिन्ह से मिलता है | इससे हम इस बात की पुष्टि कर सकते है कि यह विडियो मोरक्को के marjane मॉल में हुए घटना की है |

आर्काइव लिंक

मोरक्को मॉल के इस प्रमाण चिन्ह व विडियो में दिखाए गए “M” चिन्ह समान है | हम दोनों छवियों की तुलना कर नीचे देख सकते हैं | इससे यह साबित होता है कि यह विडियो मोरक्को के marjane मॉल में घटी घटना का है |

निष्कर्ष: तथ्यों की जांच के पश्चात हमने उपरोक्त विडियो व उसके साथ किये गए दावो को गलत पाया है | यह विडियो मोरक्को के marjane मॉल में हुई घटना का है  व यह हादसा मोबाइल फ़ोन विस्फोट से नहीं हुआ बल्कि आत्महत्या के प्रयास की घटना है | इस विडियो के साथ केरल में स्थित कन्नूर एअरपोर्ट का कोई सम्बन्ध नहीं है |

Avatar

Title:क्या कन्नूर एअरपोर्ट पर मोबाइल चार्ज करने की वजह से इस आदमी के कपड़ों में आग लग गई ?

Fact Check By: Drabanti Ghosh 

Result: False