क्या ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह इनके नाम से स्कालरशिप शुरू की?

False National Social

१८ मई २०१९ को ‘फैक्टक्रेसेंड़ो’ के व्हाट्स ऐप ग्रुप पर हमारे एक पाठक द्वारा एक मेसेज हमें तथ्य की जांच के लिए भेजा गया | मेसेज में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह इनकी तस्वीर दी गई है और अंग्रेजी में लिखा है कि, 800 yr old Oxford University has started a scholarship in the name of Dr. Manmohan Singh. This is the worth of an educated man understood and valued by world. Moment of pride for all Indians. इसका सरल हिंदी में अनुवाद इस प्रकार है – ८०० वर्ष पुरानी ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी ने डॉ. मनमोहनसिंह इनके नाम से एक छात्रवृत्ति की शुरुआत की है | दुनिया ने एक उच्च-शिक्षित व्यक्ति की सही पहचान कर उन्हें उचित सम्मान प्रदान किया है | सभी भारतीयों के लिए यह गौरव का क्षण है |

हमने सोशल मीडिया पर इस कथन को ढूंढा, तो हमें यह खबर वहां भी वायरल होती हुई मिली | फेसबुक पर २२ सितम्बर २०१७ को ‘Sardar Gurpreet Singh’ नामक यूजर ने इसी कथन के साथ एक पोस्ट साझा किया है |

ARCHIVE POST

हमें ट्वीटर पर भी यह कथन वायरल मिला |

ARCHIVE TWEET

तो आइये जानते है सोशल मीडिया पर वायरल इस दावे की सच्चाई |

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले गूगल किया | हमें ‘द हिन्दू’ ने १३ जनवरी २००९ को प्रकाशित की हुई खबर मिली | इस खबर में कहा गया है कि, डॉ. मनमोहनसिंह इनके नाम से कैंब्रिज यूनिवर्सिटी ने भारतीय विद्यार्थिओं के लिए एक छात्रवृत्ति की घोषणा की है | २०१० से यह छात्रवृत्ति लागू होगी और यूनिवर्सिटी के अधीन किसी भी कॉलेज में किसी भी विषय में स्नातकपूर्व अभ्यासक्रम के लिए दी जाएगी |

ARCHIVE HINDU

इसके बाद हमने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर सर्च किया तो हमें जो रिजल्ट मिले, वह आप नीचे देख सकते है |

इस सर्च से हमें यह पता चलता है कि, वास्तव में २८ नवम्बर २००७ को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह इनके सम्मान में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले सैंट जोन्स कॉलेज ने भारतीय छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा की थी |

ARCHIVE ST JOHNS

इसके बाद हमने ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर सर्च किया, तो हमें जो परिणाम मिले, वह आप नीचे देख सकते है |

इस सर्च से हमें डॉ. मनमोहन सिंह इनके नाम से ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में कोई भी स्कालरशिप शुरू होने की कोई खबर नहीं मिली | हालाँकि हमें Nuffeild College की लिंक मिली, जिसमे डॉ. मनमोहनसिंह इनका प्रोफाइल लिखा है | इस प्रोफाइल में लिखा है कि, उन्होंने १९५७ में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स विषय में ओनर्स डिग्री हासिल की थी, तथा ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से १९६२ में इकोनॉमिक्स विषय में ही डॉक्टरेट हासिल की थी |

ARCHIVE PROFILE

इस संशोधन से यह बात साफ़ पता चलती है कि, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह इनके नाम से कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों के लिए २००७ में छात्रवृत्ति शुरू की थी | लेकिन ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी ने अभी तक उनके सम्मान में किसी छात्रवृत्ति की घोषणा नहीं की है |

जांच का परिणाम :  इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त वायरल मेसेज में साझा फोटो के साथ किया गया दावा कि, “८०० वर्ष पुरानी ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी ने डॉ. मनमोहनसिंह इनके नाम से एक छात्रवृत्ति की शुरुआत की है |” बिलकुल गलत है | डॉ. मनमोहनसिंह इनके सम्मान में ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी ने नहीं बल्कि कैंब्रिज यूनिवर्सिटी ने स्कालरशिप शुरू की है |

Avatar

Title:क्या ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह इनके नाम से स्कालरशिप शुरू की?

Fact Check By: Rajesh Pillewar 

Result: False