
२६ अप्रैल २०१९ को फेसबुक पर ‘ArindamPandit’ नामक एक यूजर ने एक पोस्ट साझा है | पोस्ट में एक विडियो दिया गया है | विडियो में एक संकरी गली दिखाई दे रही है | गली में से कुछ बीजेपी कार्यकर्ता बाइक से गुजर रहे है और रास्ते पर खड़ी भीड़ में से कुछ लोग उनके हाथ से बीजेपी का झंडा तथा सर से टोपी छिनकर हवा में उछाल रहे है | पोस्ट के कैप्शन में लिखा है – 2019 के लोकसभा चुनाव में अगर भारतीय जनता पार्टी का समर्थन नहीं दिया तो यह घटना पूरे भारत में जल्दी देखने को मिलेगा
पश्चिम बंगाल मे रोहिंग्या और बांग्लादेशी रिफ्यूजी के बस्तियों से जब भाजपा कार्यकर्ता गुजर रहे थे तब वहां के रहने वाले रोहिंग्या मुसलमान और बांग्लादेशी उनके साथ ऐसा सलूक कर रहे थे |
इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में रोहिंग्या और बांग्लादेशी रिफ्यूजी द्वारा बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया | आइये जानते है इस विडियो और पोस्ट के दावे की सच्चाई |
संशोधन से पता चलता है कि…
हमने सबसे पहले पोस्ट में साझा विडियो को ध्यान से देखा और सुना तो पता चला कि विडियो में लोग गुजराती भाषा में बात कर रहे है | साथ ही हमने पढ़ा कि नीचे कमेन्ट सेक्शन में संजय महिदा नामक एक गुजराती यूजर ने लिखा है कि लोग कठियावाडी भाषा में बात कर रहे है | इसके आधार पर हमने संशोधन की शुरुआत की | यू-ट्यूब पर हमने अलग अलग की वर्ड्स के साथ सर्च किया तो हमें The big picture चैनल द्वारा अपलोड किया गया यही विडियो मिला, जो आप नीचे देख सकते है |
इस विडियो के बारे में जो लिखा है उससे यह पता चलता है कि विडियो २०१७ की है, जब राज्य में विधानसभा के चुनाव हो रहे थे | यह घटना सूरत की है |
इसके बाद हमने bjp bike rally harassed in surat इन की वर्ड्स के साथ सर्च किया तो हमने इस विडियो को और चैनल द्वारा भी अपलोड किया गया पाया |
इन सभी चैनल द्वारा विडियो की जानकारी में यही लिखा गया है कि यह घटना २०१७ की है और सूरत शहर के हिरा बाजार में घटित हुई है | ABP अस्मिता चैनल द्वारा अपलोड विडियो आप नीचे देख सकते है |
21 NEWS CHANNEL चैनल द्वारा अपलोड विडियो आप नीचे देख सकते है |
जब हमने bjp bike rally tackled in surat 2017 इन की वर्ड्स के साथ गूगल में सर्च किया तो हमें The Siyasat Daily द्वारा ८ दिसम्बर २०१७ को प्रसारित एक खबर मिली, जिसमे यही विडियो के साथ यह लिखा है कि गुजरात के उत्तर सूरत विधानसभा सीट के बीजेपी उम्मीदवार कांति बल्लार की बाइक रैली का स्थानिक लोगों द्वारा प्रखर विरोध किया गया | महिधारपुरा इलाके में यह घटना हुई और पहले यह इलाका बीजेपी का गढ़ मन जाता था |
सियासत की इसी खबर में गुजरात के दलित नेता जिग्नेश मेवानी द्वारा इस विषय पर ट्वीट किये जाने का उल्लेख है | तो हमने उनका ट्वीट भी ढूंढा | जिग्नेश मेवानी ने ७ दिसम्बर २०१७ को यही विडियो ट्वीट किया था जिसमे उन्होंने लिखा था कि यह गुजरात का विडियो है |
जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा कि, “पश्चिम बंगाल मे रोहिंग्या और बांग्लादेशी रिफ्यूजी के बस्तियों से जब भाजपा कार्यकर्ता गुजर रहे थे तब वहां के रहने वाले रोहिंग्या मुसलमान और बांग्लादेशी उनके साथ ऐसा सलूक कर रहे थे” सरासर गलत है | यह २०१७ का सूरत, गुजरात का विडियो है |

Title:क्या पश्चिम बंगाल में रोहिंग्या और बांग्लादेशी रिफ्यूजी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया ?
Fact Check By: Rajesh PillewarResult: False
