
विधायक अनिल उपाध्याय सोशल मंच पर एक वो नाम है जिसे अलग अलग समयों पर अलग अलग राजनीतिक पार्टियों के साथ सुविधा अनुसार जोड़ भ्रामक दावे पेश किये जाते रहें हैं | हालाँकि विधायक अनिल उपाध्याय एक काल्पनिक पात्र हैं | वर्तमान में एक वीडियो जिसमे एक महिला और कुछ लोग मिलकर महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारते हुए दिखते हैं, उसे सोशल मंचो पर कथित भाजपा विधायक अनिल उपाध्याय की हरकत का बता वाईरल किया जा रहा है |
सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:
फेसबुक पर यह वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है |
अनुसंधान से पता चलता है कि…
हमने वाईरल वीडियो को InVidTool की मदद से की-फ्रेम्स कर गूगल रिव्हर्स इमेज सर्च में ढूँढा, तो परिणामस्वरूप हमें 31 जनवरी 2019 को प्रकाशित इंडिया टुडे की ख़बर मिली | इस ख़बर के अनुसार अलीगढ़ में 30 जनवरी 2019 को हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडे ने महात्मा गांधी की मौत और नाथूराम गोडसे की ‘शहादत’ का जश्न मनाने के लिए महात्मा गांधी के एक पुतले पर गोली चलाई थी ।
अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आकाश कुलहरि ने मामले के संबंध में दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर, वीडियो में गोली चलाने वाले 3 लोगों को गिरफ़्तार किया था और गिरफ्तार लोगों के अलावा अन्य 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था |
टाइम्स ऑफ़ इंडिया, एनडीटीवी, स्क्रोल व गल्फ़न्यूज़ ने भी यह ख़बर वीडियो व तस्वीर के साथ प्रकाशित की थी |
इसके अलावा भाजपा विधायक अनिल उपाध्याय पर फैक्ट क्रेसेंडो ने पहले भी फैक्ट-चेक किया है और इस पात्र को पूर्ण रूप से काल्पनिक पाया है | इन फैक्टचेस्क को आप नीचे दिए गए लिंक पर पढ़ सकतें है |
काल्पनिक पात्र अनिल उपाध्याय पर किये गए फैक्ट-चेक |
जांच का परिणाम :
तथ्यों के जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | विधायक अनिल उपाध्याय केवल एक काल्पनिक व्यक्ति है | वीडियो में दिखने वाली महिला अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रिय सचिव पूजा शकुन पांडे है | पोस्ट मे किया गया दावा ग़लत है |

Title:महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने का यह वीडियो विधायक अनिल उपाध्याय का नहीं |
Fact Check By: Natasha VivianResult: False
