ये छत्तीसगढ़  में वोट चोरी के खिलाफ हुए  रैली का  पुराना वीडियो है, यूजीसी नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नहीं….

Misleading Political

यूजीसी के नए नियमों से जोड़ते हुए इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक भीड़ को हाथ में मसाल लेकर प्रदर्शन करते हुए दिखाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ हुए प्रदर्शन का है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- नरेंद्र मोदी के अत्याचार का आंदोलन दिल्ली से शुरू हो गया है,UGC बिल वापस ले सरकार

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि… 

पड़ताल की शुरुआत में ध्यान से देखने पर पता चलता है कि वायरल वीडियो में “वोट चोरी” जैसे नारे लिखे हुए पोस्टर और बैनर हैं, जिनमें भारतीय युवा कांग्रेस का जिक्र है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीरें हैं। फुटेज में दिख रहे बैनरों पर प्रमुखता से “छत्तीसगढ़” नाम भी लिखा है।

इस जानकारी की मदद लेते हुए सर्च करने पर हमें वायरल वीडियो से मिलते-जुलते विज़ुअल्स अगस्त 2025 में फेसबुक सोशल मीडिया एकाउंट्स पर मिले, जिनमें इसे छत्तीसगढ़ में हुए प्रदर्शन का बताया गया था।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर हमें अगस्त 2025 की कई मीडिया रिपोर्टें  मिलीं । जिसे यहां,यहां और यहां पर देखा जा सकता है।

जिनमें मिलते-जुलते दृश्य दिखाए गए थें। इन रिपोर्टों के अनुसार, यह फुटेज 13 अगस्त 2025 को छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित भारतीय युवा कांग्रेस की ‘मशाल रैली’ का है।

 यह रैली भाजपा के विरोध में आयोजित की गई थी, जिसमें भारतीय युवा कांग्रेस ने चुनावी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया था।

जांच में हमने वायरल वीडियो और समाचार रिपोर्टों में प्रकाशित दृश्यों को लेकर विश्लेषण किया। इससे साफ है कि वायरल वीडियो अगस्त 2025 का है।

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने 14 अगस्त 2025 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो साझा किया है। पोस्ट में बताया गया कि ये फुटेज अगस्त 2025 में रायपुर में आयोजित युवा कांग्रेस की ‘मशाल रैली’ के हैं, जो भाजपा और कथित वोट चोरी के विरोध में आयोजित की गई थी।

 रैली को रायपुर में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में आयोजित मशाल जुलूस के रूप में वर्णित किया गया था, जिसका उद्देश्य संवैधानिक मूल्यों और लोकतंत्र के लिए कथित खतरों का विरोध करना था। 

https://www.instagram.com/reels/DNVUTjKvwjL

हमें छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के फेसबुक पेज पर भी इसी रैली की तस्वीरें मिलीं, जिनमें उल्लेख किया गया है कि यह कार्यक्रम 13 अगस्त 2025 को हुआ था और रैली रायपुर में राज्य चुनाव आयोग कार्यालय तक गई थी। 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, यह वीडियो न तो दिल्ली का है और न ही इसका UGC विवाद से कोई संबंध है। यह वीडियो अगस्त 2025 का है, जब छत्तीसगढ़ के रायपुर में यूथ कांग्रेस ने कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

Avatar

Title:ये छत्तीसगढ़  में वोट चोरी के खिलाफ हुए  रैली का  पुराना वीडियो है, यूजीसी नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नहीं….

Fact Check By: Sarita Samal  

Result: Misleading