योगी सरकार पर निशाना साधते अखिलेश यादव का अधूरा वीडियो झूठे व भ्रामक दावे से वायरल…

Misleading Political

अखिलेश ने नहीं कहा गाय का सेवन करना चाहिए। योगी सरकार पर निशाना साधने वाला अधूरा वीडियो फर्जी दावे से शेयर किया जा रहा है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस का है, जिसमें वे कह रहे हैं कि,”गाय की और चीजों का सेवन करना चाहिए हमें कोई आपत्ति नहीं है।” कुछ यूजर्स इस वीडियो को सच मान कर शेयर कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि अखिलेश यादव ने गाय के सेवन की बात की है। वायरल वीडियो के साथ यूज़र ने लिखा है…

गाय का सेवन करें अखिलेश यादव इसका सर्वनाश निश्चित हैं

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने वायरल वीडियो की जांच के लिए कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। परिणाम में हमें भारत समाचार के एक्स हैंडल से 15 अक्टूबर को सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस का लाइव वीडियो पोस्ट किया हुआ मिला। इसमें 4:26 मिनट पर एक पत्रकार अखिलेश से योगी सरकार की काऊ टूरिज्म योजना की संभावनाओं पर सवाल पूछता है। जिसके जवाब में अखिलेश कहते हैं कि, “काऊ का टूरिज्म करना है। काऊ की सेवा करें। काऊ की पूजा करें। काऊ की और चीजों (गौ उत्पादों) का सेवन करें। हमें कोई आपत्ति नहीं उससे। कम से कम उत्तर प्रदेश को सांड से तो बचाओ।“ इसके बाद अखिलेश ने सांड के हमले से एक व्यक्ति की जान जाने का जिक्र किया व अन्य हमलों के बारे में जानकारी देते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा।  

https://twitter.com/i/broadcasts/1mrGmBzQpndJy

फिर हमें समाजवादी पार्टी के आधिकारिक एक्स  पर भी 15 अक्टूबर को इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का लाइव किया हुआ वीडियो मिला। इसमें भी वायरल वीडियो से जुड़ी क्लिप दिखाई देती है। जबकि पूरा वीडियो देखने पर पता चलता है कि अखिलेश ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए गौ उत्पादों के सेवन का जिक्र किया था।

https://twitter.com/i/broadcasts/1YqKDNVEzjaJV

15 अक्टूबर 2025 को दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ में हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने काऊ टूरिज्म पर कहा था, “काऊ की सेवा करें। हमें कोई आपत्ति नहीं है। मगर यूपी को सांड से बचाओ। काऊ टूरिज्म की जगह पर सांड टूरिज्म करा दें।”

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से पता चलता है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के वायरल वीडियो को अधूरा फैलाया जा रहा है। असल में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान काऊ टूरिज्म की संभावनाओं पर सवाल के जवाब में योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि, “गाय की और चीजों (गौ उत्पादों) का सेवन करें। हमें कोई आपत्ति नहीं, लेकिन उत्तर प्रदेश को सांड से बचाओ। इसी वीडियो से अधूरे हिस्से को भ्रामक दावे से शेयर किया जा रहा है। 

Avatar

Title:योगी सरकार पर निशाना साधते अखिलेश यादव का अधूरा वीडियो झूठे व भ्रामक दावे से वायरल…

Fact Check By: Priyanka Sinha 

Result: Misleading

Leave a Reply