उत्तर प्रदेश में चुनाव के चलते सोशल मीडिया का माहौल गरमाया हुआ है। यूजर्स अलग अलग न्‍यूज चैनल के ग्राफिक्स वायरल कर कौन सी गठबंधन सरकार बनाएगी उसाका दावा कर रहे हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया में ज़ी-न्यूज चैनल के एग्जिट पोल का एक ग्राफिक्स वायरल हो रहा है। जिसमें यूपी में सपा सरकार बनाने का अनुमान जताया है।

ग्राफिक्स में सपा को 227 से 230 सीटें, बीजेपी को 155 से 158 सीटें, बसपा को 07 से 10 सीटें और काग्रेस को 04 से 05 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

इस वायरल स्क्रीनशॉट के साथ लिखा है कि, यूपी में अखिलेश यादव बना रहे हैं सरकार।, जश्न की तैयारी करो।

फेसबुक पोस्टफेसबुक पोस्ट

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जांच की शुरुआत हमने कीवर्ड्स सर्च से की। परिणाम में हमे 26 जनवरी 2022 को ज़ी-न्यूज की यूट्यूब पर वायरल स्क्रीनशॉट की रिपोर्ट मिली। वीडियो में 7 मिनट 55 सेकंड पर असली टेम्पलेट को देखा जा सकता है। जिसमें मध्य उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है।

जी न्युज 26 जनवरी सर्वे नतीजे:

बीजेपी गठबंधन – 47 से 49 सीटें

सपा गठबंधन - 16 से 20 सीटें

बसपा गठबंधन- 00

कांग्रेस गठबंधन- 01 से 02 सीटें

26 जनवरी 2022 को ज़ी-न्युज ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर यूपी चुनाव संबंधी ओपिनियन पोल रिपोर्ट अपलोड की थी। वीडियो के 7 मिनट 22 सेकंड पर मध्य उत्तर प्रदेश चुनाव पोल देखा जा सकता है। जो की वायरल स्क्रीनशॉट के साथ मिलता जुलता है।

बाद में हमें मिला टेम्पलेट और वायरल स्क्रीनशॉट का विश्लेषण किया। विश्लेषण में साफ देखा जा सकता है कि पोल एडिटेड है। मध्य उत्तर प्रदेश – कितनी सीटें हटाकर एग्जिट पोल- कितनी सीटें लिखा गया है। साथ ही देखा जा सकता है कि बीजेपी की जगह पर सपा और सपा के जगह पर बीजेपी लीख सीटों के आंकड़ों को एडिट किया गया है।

ज़ी-न्यूज एग्जिट पोल

ज़ी-न्यूज ने 07 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश का एग्जिट पोल रखा था। जिसमें यूपी में बीजेपी को 223 से 248 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। एग्जिट पोल की माने तो बीजेपी को उत्तर प्रदेश में स्पष्ट बहुमत मिल सकता है। जबकि सपा को 138 से 157 सीटें मिलने का अनुमान अनुमान लगया जा रहा है।

निष्कर्ष

तथ्यों की जांच के पश्चात हमने पाया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से जोड़ कर वायरल किया गया एग्जिट पोल का स्क्रीनशॉट फर्जी है। जी न्यूज़ के सर्वे में युपी में सपा की सरकार नहीं, बल्कि बीजेपी सरकार बनने का दावा किया गया है।

Avatar

Title:क्या Zee News ने यूपी में अखिलेश यादव की सरकार बनने का दावा किया है? जानिए सच

Fact Check By: Saritadevi Samal

Result: False