
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी महीने उत्तराखंड के यमकेश्वर क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में दो दिवसीय कार्यक्रम में पहुंचे थे।इसी से जोड़ते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सीएम योगी को अपनी मां से मिलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को हालिया बताकर दावा किया जा रहा है कि पौड़ी गढ़वाल में जब अपनी मां से मिलने सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे तो मां भावुक हो गईं।
वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- अपनी मां से मिलने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ।”

अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वायरल वीडियो से तस्वीर को लेकर रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो हमें एएनआई के यूट्यूब चैनल पर मिला। यहां पर ये वीडियो 17 जून 2024 को अपलोड किया गया था।


मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर हमें टाइम्स नाउ नवभारत के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो का बड़ा वर्जन मिला। 16 जून 2024 को अपलोड इस वीडियो के साथ बताया गया कि सीएम योगी ने अपनी मां सावित्री देवी से ऋषिकेश के एम्स में मुलाकात की।

16 जून 2024 को दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर भी हमें एक खबर मिली। प्रकाशित खबर के अनुसार सीएम योगी की मां कुछ दिन पहले भी एम्स में इलाज के लिए आई थीं।
उस समय जांच के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। उसके बाद फिर उनकी आंखों की जांच के लिए उन्हें एम्स में भर्ती किया गया।
तब यूपी के सीएम और उनके बेटे योगी आदित्यनाथ अपनी मां से मिलने पहुंचे थे।

इसके अलावा, योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां से मुलाक़ात की तस्वीरों को 16 जून 2024 को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया था। निम्न में पोस्ट देखें।
निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, अपनी मां से मुलाक़ात करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह वीडियो हालिया नहीं, बल्कि दो साल पुराना है।
Title:सीएम योगी का अपनी मां से मिलने का 2024 का वीडियो अभी का बताकर का वायरल…
Fact Check By: Sarita SamalResult: Misleading


