
12 जनवरी 2020 को फेसबुक पर ‘Sanjay Gadhia’ द्वारा एक तस्वीर साझा की गयी थी जिसके शीर्षक में लिखा है कि, जम्मू-कश्मीर में DSP देवेंद्र सिंह आतंकवादियों के साथ गिरफ़्तार, लेकिन फैक्ट क्रेसेंडो ने इस तस्वीर की सच्चाई कुछ और ही पायी | आइये जानते है इस तस्वीर की सच्चाई |
सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:
अनुसंधान से पता चलता है कि…
तस्वीर को गूगल रिव्हर्स इमेज सर्च करने पर हमें दिनामणि वेबसाइट पर 30 अक्टूबर 2018 को प्रकाशित एक ख़बर मिली, ख़बर में पोस्ट में दी गयी तस्वीर प्रकाशित की गयी है | ख़बर के अनुसार, यह तस्वीर सी.बी.आई के उप अधीक्षक देवेंद्र कुमार की है और इन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते दिल्ली उच्च न्यायलय ने इन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था|
बाद में दिल्ली उच्च न्यायलय ने 31 अक्टूबर 2018 को देवेंद्र कुमार की बेल मंज़ूर की थी |
उपरोक्त अनुसंधान से यह स्पष्ट होता है कि, पोस्ट में साझा तस्वीर कश्मीर में आतंकवादियों के साथ पकड़े गए DSP देवेंद्र सिंह की नहीं, बल्कि यह तस्वीर CBI अफसर देवेंद्र कुमार की है, जिन्हें 2018 में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था |
कौन है देवेंद्र सिंह :
गूगल पर ‘devendra singh arrested’ कीवर्ड्स ढूँढने पर हमें इंडिया टुडे (आर्काइव) की 13 जनवरी 2020 को प्रकाशित एक ख़बर मिली, जिसके अनुसार कश्मीर के DSP दविंदर सिंह को आतंकवादियों के साथ पकड़े जाने पर गिरफ़्तार किया गया है |
दोनों तस्वीरों की तुलना से आप देख सकतें हैं कि, दोनों व्यक्ति अलग है |
जांच का परिणाम :
इन खोज से इस बात कि पुष्टि होती है कि पोस्ट में साझा तस्वीर 2018 में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार सी.बी.आई अफसर देवेंद्र कुमार की हैं न की हालही में कश्मीर में आतंकवादियों के साथ गिरफ़्तार डीएसपी दविंदर सिंह की | वाईरल पोस्ट में तस्वीर और नाम दोनों ग़लत है |

Title:पूर्व में दिल्ली से गिरफ्तार CBI अफसर की तस्वीर कश्मीर में गिरफ़्तार DSP के नाम से हुई वाइरल | जानिये सच
Fact Check By: Natasha VivianResult: False
