
७ जुलाई २०१९ को फेसबुक पर ‘Awakening’ नामक एक फेसबुक पेज पर एक वीडीयो साझा किया था, जिसमे हम एक युवक को एक शिव मंदिर में शिवलिंग पर पेशाब करते हुए देख सकतें हैं | पोस्ट के विवरण में लिखा है – “अब महादेव के मंदिर में घुस पर शिवलिंग पर किया गया पेशाब | बुलन्दशहर में पवित्र श्रावण माह में जहां चढ़ाया जाना था जल, उसी में घुस कर शिवलिंग पर किया पेशाब |” इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि ‘यह वीडियो बुलंदशहर के एक शिव मंदिर का है, जिसमे यह युवक शिवलिंग पर पेशाब कर रहा है |’ क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |
सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:
संशोधन से पता चलता है कि…
हमने सबसे पहले उपरोक्त पोस्ट में दिए गए वीडीयो के बारे में गूगल पर ‘man urinating on a shivling in bulandshahr’ की वर्ड्स से ढूंढा | हमें मिले परिणाम आप नीचे देख सकतें हैं |
इस संशोधन में हमें ‘Satyavijayi’ नामक एक वेबसाइट पर इस घटना से सम्बंधित ६ जुलाई २०१९ को एक ख़बर प्रसारित मिली | इस ख़बर के मुताबिक, बुलंदशहर के जहांगीराबाद में इरशाद उर्फ़ ईरानी नामक एक व्यक्ति को वहां के पुराणी मंडी के एक प्राचीन शिव मंदिर के शिवलिंग पर पेशाब करते हुए बजरंग दल के स्थानिक कार्यकर्ताओं ने रंगे हाथो पकड़ा | इस व्यक्ति को गिरफ़्तार करके, उसपर धारा २९५ व धारा १५३A लगाकर जेल में डाल दिया है | पूरे ख़बर को पढने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |
SatyavijayiPost | ArchivedLink
इसके साथ ही इस प्रसारित ख़बर में ‘SudarshanNews’ द्वारा उस इलाके के बजरंग दल के सदस्य यातिंदर गेहना का एक साक्षात्कार दिया गया है |
इसी ट्वीट के कमेंट्स में हमने एक कमेंट बुलंदशहर पुलिस का भी पाया, जिसमें उन्होंने इस घटना को लेकर अपराधी पर दर्ज किये गए FIR और लगे धाराओं के बारे में भी अपना बयान दिया है |
इस संशोधन से यह बात का पता चलता है कि हालही में बुलंदशहर में उपरोक्त दावे अनुसार घटना घटी तो थी, मगर कहीं भी उपरोक्त दावे का वीडियो नहीं मिला |
फिर हमने उपरोक्त विडियो में ऊपरी बायें कोने में ‘ArvindTank’ शब्द लिखा हुआ पाया, तो हमने गूगल पर ‘‘ArvindTank’ की वर्ड्स से ढूंढा | हमें मिले परिणाम आप नीचे देख सकतें हैं |
इस संशोधन में ‘ArvindTank’ नामक एक व्यक्ति का ट्विटर अकाउंट मिला | इस अकाउंट में उपरोक्त विडियो को ६ जुलाई २०१९ को साझा किया गया था |
इसी ट्वीट के कमेंट्स में हमने एक कमेंट बुलंदशहर पुलिस का भी पाया, जिसमें उन्होंने इस दावे को खारिज करते हुए ११ जुलाई २०१९ को कहा है कि इस विडियो का जहांगीराबाद क्षेत्र में घटित घटना से कोई संबंध नहीं है |
इस संशोधन से और बुलंदशहर पुलिस के बयान से यह बात साफ़ होती है कि उपरोक्त विडियो का बुलंदशहर में हालही में घटित वारदात के साथ कोई संबंध नहीं है |
इस बात की पुष्टि करने के लिए हमने उपरोक्त विडियो से स्क्रीन शॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च करके ढूंढा | हमें मिले परिणाम आप नीचे देख सकतें हैं |
इस संशोधन में हमें youtube पर ‘Top Most Media’ द्वारा साझा एक वीडियो मिला, जो उपरोक्त विडियो से हुबहू मिलती-जुलती है | यह वीडियो ११ अप्रैल २०१८ को अपलोड किया गया था, मगर यह विडियो कहां का है, इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिली है |
इन संशोधन से हमें साफ़ पता चलता है कि उपरोक्त पोस्ट में साझा वीडियो का वर्तमान में घटी बुलंदशहर के वारदात से कोई संबंध नहीं है | इस वीडियो को गलत कथन के साथ फैलाया जा रहा |
जांच का परिणाम : उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा ‘यह वीडियो बुलंदशहर के एक शिव मंदिर का है, जिसमे यह युवक शिवलिंग पर पेशाब कर रहा है |’ ग़लत है |

Title:क्या विडियो मे दिखाये गए व्यक्ति ने बुलंदशहर के एक शिव मंदिर के शिवलिंग पर पेशाब किया ? जानिये सच |
Fact Check By: Natasha VivianResult: False

Thanks 4 guide me…