
३ जून २०१९ को फेसबुक पर ‘Rohit Chouhan Mitra Mandal’ नामक एक यूजर ने एक पोस्ट साझा किया है | पोस्ट में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का एक फोटो दिया गया है | पोस्ट के विवरण में लिखा है –
सम्मानीय ताई सुमित्रा महाजन जी को महाराष्ट्र की राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाये।
इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि सुमित्रा महाजन को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद पर नियुक्त किया गया है | आइये जानते है इस दावे की सच्चाई |
संशोधन से पता चलता है कि…
हमने सबसे पहले पोस्ट के दावे को की वर्ड्स बनाकर गूगल सर्च किया तो हमे जो परिणाम मिले, वह आप नीचे की स्क्रीनशॉट पर देख सकते है |
इस सर्च परिणाम से हमें ‘डेक्कन क्रोनिकल’ द्वारा ५ जून २०१९ को प्रसारित खबर मिली | इस खबर में कहा गया है कि, सुमित्रा महाजन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है |
इस परिणाम से हमें ‘पत्रिका’ द्वारा प्रसारित एक और खबर मिली | इस खबर में कहा गया है कि, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाये जाने की अफवाह सोशल मीडिया पर मंगलवार को तेजी से उड़ने लगी | इसके बाद बीजेपी नेताओं द्वारा बधाई सन्देश दिए जाने लगे |
इसके बाद हमने देखा की महाराष्ट्र का राज्यपाल कौन है | गूगल सर्च से पता चला कि, फ़िलहाल सी विद्यासागर राव यह २०१४ से महाराष्ट्र के राज्यपाल है |
भारतीय राज्यघटना के अनुसार राज्यों के राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है | राष्ट्रपति कार्यालय से इसकी अधिसूचना जारी होती है | सो हमने राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट पर जाकर सर्च किया |
राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा राज्यपाल की नियुक्ति का सबसे ताजा प्रेस रिलीज़ २१ अगस्त २०१८ को जारी हुआ था |
हमें राज्यपाल सर्च करने पर राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी जो सबसे ताजा प्रेस रिलीज़ मिला, वह ८ मार्च २०१९ का है | इस रिलीज़ में कहा गया है कि, राष्ट्रपति ने मिज़ोरम के राज्यपाल कुम्मानम राजशेखरन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है |
इस संशोधन से यह पता चलता है कि, सुमित्रा महाजन के महाराष्ट्र के राज्यपाल पद पर नियुक्ति किये जाने की अफवाह उडी थी | मीडिया ने सूत्रों का हवाला देकर उनके राज्यपाल पद पर नियुक्त किये जाने की सम्भावना व्यक्त की थी | इस आर्टिकल के लिखे जाने तक सुमित्रा महाजन की महाराष्ट्र के राज्यपाल पद पर नियुक्ति नहीं हुई थी | सुमित्रा महाजन को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद पर नियुक्त किये जाने का कोई प्रेस रिलीज़ इस आर्टिकल के लिखे जाने तक रिलीज़ नहीं हुआ है |
जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में फोटो के साथ किया गया दावा कि, “सम्मानीय ताई सुमित्रा महाजन जी को महाराष्ट्र की राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाये।” सरासर गलत है | सुमित्रा महाजन को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद पर नियुक्त किये जाने की अफवाह उडी थी |

Title:क्या सुमित्रा महाजन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है ?
Fact Check By: Rajesh PillewarResult: False
