पीएम मोदी ने ‘एट होम’ कार्यक्रम में राष्ट्रपति को नहीं किया अनदेखा, भ्रामकहैवायरलदावा…

Misleading Political

अभी हाल ही में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में ‘एट होम’ रिसेप्शन का आयोजन किया था, जिसमें एंटोनियो कोस्टा, उर्सुला वॉन डेर लेयेन, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।समारोह से जुड़ी प्रधानमंत्री मोदी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी के सामने हाथ जोड़े हुए खड़ी हैं।

इस फोटो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति मुर्मू ने हाथ जोड़कर पीएम मोदी को शिष्टाचार अभिवादन किया। लेकिन पीएम ने इसे अनदेखा कर दिया और वे अपने स्‍थान पर खड़े रहे।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- ये महामानव राष्ट्रपति का भी सम्मान नहीं करता। क्या आपकी नजर में यह आचरण अच्छा है?

फेसबुक

अनुसंधान से पता चलता है कि… 

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  तस्वीर का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल तस्वीर हमें वीडियो ‘President of India’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिली। यहां पर एक वीडियो को 26 जनवरी 2026 को शेयर किया गया था। 

वीडियो में 1 मिनट 27 सेकंड पर देखा जा सकता है कि राष्ट्रपति मुर्मू के शिष्टाचार अभिवादन करने पर पीएम मोदी ने भी हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया हैं।

 इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू अन्‍य लोगों से मिलने के लिए आगे बढ़ जाती हैं और पीएम मोदी हाथ नीचे कर खड़े हो जाते हैं। इसी क्षण की तस्वीर को अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

अधिक सर्च करने पर हमें द हिंदू द्वारा प्रकाशित संपूर्ण लाइव स्ट्रीम मिला।  इसमें आधिकारिक अभिवादन फुटेज और कार्यक्रम के मुख्य अंश दिखाई देते हैं जिनमें लगभग तीन मिनट का एक क्लिप भी शेयर किया गया है।

अंत में हमने वायरल हो रही तस्वीर और हमें मिली मूल वीडियो से तस्वीर को लेकर दोनों का विश्लेषण किया। यह स्पष्ट हुआ कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति मुर्मू का अभिवादन कर रहे हैं। इसलिए यह दावा गलत साबित होता है कि पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति को नजरअंदाज किया था।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, पीएम मोदी का राष्ट्रपति मुर्मू को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान ‘एट होम’ कार्यक्रम में नजरअंदाज करने का दावा फर्जी है। मूल वीडियो से यह ज्ञात होता कि पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू को हाथ जोड़कर शिष्टाचार अभिवादन किया था।

Avatar

Title:पीएम मोदी ने ‘एट होम’ कार्यक्रम में राष्ट्रपति को नहीं किया अनदेखा, भ्रामक है वायरल दावा…

Fact Check By: Sarita Samal 

Result: Misleading

Leave a Reply