
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना का नेतृत्व करने वाले मार्शल अर्जन सिंह की एक तस्वीर सोशल मीड़िया वायरल की जा रही है। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि हाल ही में मोदी ने उन्हें अपने हाथों से चाय परोसी।
वायरल तस्वीर के साथ यूजर्स ने लिखा है – भारत के इतिहास में पहले प्राइम मिनिस्टर,माननीय PM NARENDRA MODI ने फिल्ड मार्शल अर्जुन सिंह जी को खुद अपने हाथों से चाय परोसा और पाँव छूकर उनका आशीर्वाद लिया। मार्शल अर्जुन सिंह जी 97 वर्ष के हो गए हैं, पाकिस्तान के साथ 1965 की लड़ाई में वायु सेना का नेतृत्व करने वाले इकलौते जीवित मार्शल हैं।

वायरल पोस्ट को फेसबुक पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। यहां लिंक देखें।

अनुसंधान से पता चलता है कि…
तस्वीर को रिवर्स इमेज करने पर तस्वीर हमें गेटी इमेजे में मिली। खबर के मुताबिक, वायरल तस्वीर 2016 की है। 26 जनवरी 2016 कोराष्ट्रपति भवन में “एट होम” स्वागत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह को बधाई दी थी।

26 जनवरी 2016 को एएनआई ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है। पोस्ट के मुताबिक राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘एट होम’ कार्यक्रम में पीएम मोदी की मुलाकात अर्जन सिंह से हुई थी।
जांच में अर्जन सिंह के बारे में अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश करने पर 16 सितंबर 2017 को प्रकाशित कई खबरें मिली। जिनके मुताबिक उनका निधन 2017 को हो चुका है। 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना का नेतृत्व करने वाले मार्शल अर्जन सिंह (98) का निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद बेहद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
2016 में पश्चिम बंगाल के पानागढ़ एयरबेस का नाम अर्जन सिंह एयरबेस कर दिया गया था। उनके 97वें जन्मदिन पर पानागढ़ को उनका नाम दिया गया। वह पहले जीवित सेनानायक थे, जिनके नाम पर किसी एयरबेस का नाम रखा गया है।
निष्कर्ष-
तथ्यों की जांच के बाद हमने पाया कि अर्जुन सिंह और नरेंद्र मोदी की वायरल तस्वीर 2016 की है। अर्जुन सिंह का निधन 2017 में हो चुका है, ऐसे में वायरल पोस्ट में गया दावा भ्रामक है।

Title:मार्शल अर्जन सिंह और पीएम मोदी की छह साल पुरानी तस्वीर हाल ही की बोलकर वायरल
Fact Check By: Sarita SamalResult: Missing Context
