इस वीडियो का कर्नाटक में आने वाली विधानसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है। ये वीडियो 2021 को महाराष्ट्र के हिंगोली से है।

कर्नाटक में विधानसभा के चुनाव बेहद नज़दीक हैं, ऐसे में कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां मतदाताओं से समर्थन हासिल करने के लिए कर्नाटक में दौरे लगा रहे हैं। पिछले दो महीनों में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मौकों पर कर्नाटक का दौरा किया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक रैली का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोगों के एक बड़े समूह को बैलगाड़ी पर खड़े हो कर नारा लगाते हुए सुन सकते है। भीड़ में लोगों को भगवा स्कार्फ पहने और झंडे लिए हुए दिखाया गया है। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये चुनावी राज्य कर्नाटक में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हिंदू समूह है। वीडियो में लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए सुना जा सकता है।

वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि “हे राम..! लगता है सच में अब हिन्दू जाग गया है। #KarnatakaElection2023 #40PercentSarkara

ट्विटर लिंकआर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

जाँच की शुरुवात हमने वीडियो को कीवर्ड सर्च और गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने से की, परिणाम से हमें कैमपैनेर गौरव शर्मा का ट्वीट मिला। इस वीडियो को 17 फरवरी 2021 शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि “अब खुली है अंध भक्तों की आंखें जब देश पूरा लूटा जा चुका है। अलका लम्बा” ये वीडियो 30 सेकंड का है।

उपरोक्त वीडियो में इन लोगों को एक बैनर पकड़े देख सकते है जिसपर शिव सेना के नेताओं की तस्वीरें देखी जा सकती है।

उपरोक्त जानकारी को ध्यान में रखते हुए हमने गूगल पर एक कीवर्ड सर्च किया जिससे हमें मराठी खबर सकाल की रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट को 5 फरवरी 2021 को प्रकाशित करते हुए लिखा गया है की वायरल हो रही तस्वीर 5 फरवरी 2021 को एक बैलगाड़ी मार्च के दौरान ली गई थी। यह मार्च महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में शिवसेना द्वारा ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में आयोजित किया गया था। शिवसेना विधायक संतोष बांगड़ ने कथित तौर पर रैली का नेतृत्व किया था, जो पार्टी कार्यालय से शुरू हो कर हिंगोली में इंदिरा गांधी चौक के माध्यम से जारी रहा ।

फरवरी 2021 में, देश भर में ईंधन की कीमतों में रिकॉर्ड काफी तेजी से बढ़ा था । बढ़ती कीमतों के कारण वैश्विक स्तर पर तेल की कीमत में वृद्धि और केंद्र द्वारा एक्साइज ड्यूटी और वैट में वृद्धि था। शिवसेना ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र के खिलाफ महाराष्ट्र के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया था। उस समय महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार सत्ता में थी।

हिंगोली में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर हुए प्रदर्शन के वीडियो यूट्यूब पर भी उपलब्ध है। इस वीडियो में भी हम वायरल वीडियो में दिख रहे बैनर, नारेबाज़ी और लोगों को देख सकते है। इस वीडियो को 5 फरवरी 2021 को अपलोड किया गया था।

इससे हम स्पष्ट हो सकते है कि वायरल वीडियो कर्नाटक से नहीं है बल्कि 2021 में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ शिव सेना द्वारा किया गया था।

निष्कर्ष-

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने वायरल वीडियो के साथ किये गये दावे को गलत पाया है। वायरल वीडियो कर्नाटक से नहीं है बल्कि 2021 में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ शिव सेना द्वारा किया गया था। इस वीडियो का कर्नाटक में आने वाली विधानसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है। ये वीडियो महाराष्ट्र के हिंगोली से है।

Avatar

Title:2021 को महाराष्ट्र में हुए प्रदर्शन के वीडियो को कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जोड़कर किया वायरल

Fact Check By: Drabanti Ghosh

Result: False