योगी आदित्यनाथ के गोमूत्र पीने वाली तस्वीर का सत्य?

Political

१ अप्रैल २०१९ को नूर खान नामक एक फेसबुक यूजर ने “वोट फॉर एआईएम्आईएम्” नामक एक फेसबुक ग्रुप पर एक तस्वीर पोस्ट की | तस्वीर के शीर्षक में लिखा गया है कि #दलित भाईयो के हाथ का #पानी नहीं पी सकते, लेकिन #गाय का #मूत्र जरुर पीऐगें..!! #जय_भगवा” | तस्वीर में हम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोमूत्र पीते हुए देख सकते है व एक गाय को भी देखा जा सकता है | यह तस्वीर २०१७ में भी काफ़ी वायरल किया गया था | इस तस्वीर को २०१९ में फिर से साझा किया जा रहा है | फैक्ट चेक किये जाने तक इस तस्वीर को लगभग १७०० प्रतिक्रियाएं मिल चुकी थी |

आर्काइव लिंक

देश में आम चुनाव चल रहे है | जिस वजह से इस तरह की पोस्ट काफी वायरल की जा रही है | आजकल ऐसे काफ़ी पोस्ट दिखते है जहाँ तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की जाती है | इसीलिए हमने इस पोस्ट की सच्चाई जानने की कोशिश की |

संशोधन से पता चलता है कि..

जांच की शुरुवात हमने उपरोक्त तस्वीर का स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने से की | परिणाम में हमें यही तस्वीर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा होते हुए मिली | परिणाम में हमें कुछ ट्विटर के लिंक भी मिले | लिंक पर क्लिक करने से वह हमें कृष्णा नामक एक ट्विटर यूजर के अकाउंट पर लेकर जाता है | ३ अप्रैल २०१७ को कृष्णा द्वारा की गई ट्वीट में हम योगी आदित्यनाथ को एक हाथ पंप के माध्यम से पानी पीते हुए देख सकते है | ट्वीट के शीर्षक में लिखा गया है कि “ये हमारे मुख्यमंत्री योगी जी”|

https://twitter.com/krispunam/status/848945628407267328

आर्काइव लिंक

२१ अप्रैल २०१७ को रुस्तोम राजपूत नामक एक ट्विटर यूजर ने इस तस्वीर को पोस्ट किया |

https://twitter.com/Rustamrajput4/status/855636034595549184

आर्काइव लिंक

ट्वीट में प्रकाशित की गयी तस्वीर की अगर सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर से तुलना की जाए तो हमें अंतर साफ़ नज़र आता है | मूल तस्वीर में हम योगी आदित्यनाथ को हाथ पंप के माध्यम से पानी पीते हुए देख सकते है | मूल तस्वीर के ऊपर गाय की तस्वीर फोटोशोप का इस्तेमाल कर जोड़ा गया है |

यह तस्वीर इतनी वायरल की गई थी कि २०१७ में यह बात उत्तर प्रदेश पुलिस की नज़र में आई थी | १२ जून २०१७ को यूपी पुलिस के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से उन्होंने ट्वीट करके यह बताया था कि उन्होंने इस बात को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है व आगे की तफ्तीश चालू है |

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: संशोधन के पश्चात हमने उपरोक्त तस्वीर को गलत पाया | मूल तस्वीर के साथ फोटोशोप का इस्तेमाल करके छेड़छाड़ की गई है | मूल तस्वीर में योगी आदित्यनाथ हाथ पंप के माध्यम से पानी पी रहे है और दावें अनुसार गोमूत्र नहीं पी रहे है |

Avatar

Title:योगी आदित्यनाथ के गोमूत्र पीने वाली तस्वीर का सत्य?

Fact Check By: Drabanti Ghosh 

Result: False